Jawan Movie Review: एटली की फुल पैसा वसूल एक्शन एंटरटेनर, हर फ्रेम में छाए 'जवान' शाहरुख खान

Rating:
4.0/5

jawan-movie-review-shahrukh-khan-shines-bright-in-atlee-full-paisa-wasool-massy-actioner

निर्देशक- एटली
कलाकार- शाहरुख खान, विजय सेतुपति, नयनतारा, प्रियमणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर, रिद्धि डोगरा, दीपिका पादुकोण(कैमियो), संजय दत्त (कैमियो)

"जब मैं विलेन बनता हूं ना, तो मेरे सामने कोई भी हीरो टिक नहीं सकता", फिल्म में शाहरुख खान जैसे ही ये डायलॉग बोलते हैं, थियेटर तालियों की गूंज से भर उठा। जवान ऐसे दृश्यों और डायलॉग्स से भरपूर है। शाहरुख खान की इस फिल्म का रिलीज होना किसी त्योहार से कम नहीं है, और इसकी झलक सिनेमाघरों में देखी जा सकती है। बिरले ही कभी ऐसा होता है कि आप सुबह 7 बजे के शो के लिए थिएटर को हाउसफुल देखें। सीटियों और तालियों के बीच एटली निर्देशित इस एक्शन एंटरटेनर को देखना एक अलग ही अनुभव रहा।

कहानी

आज़ाद (शाहरुख खान) अपनी 6 लड़कियों की गैंग के साथ एक मुंबई मेट्रो को हाईजैक कर लेता है। और इसके बदले में वो सरकार से ऐसी मांग करता है, जो देश में फैले भ्रष्टाचार को उजागर करती है। वह एक पुलिस अधिकारी है, जो आम नागरिकों के लिए रॉबिनहुड बन जाता है। अलग अलग घटनाओं के जरीए, वो सरकार को ऐसे काम करने के लिए मजबूर करता है, जो उन्होंने नागरिकों की बेहतरी के लिए सालों तक राज करने के बावजूद नहीं किया। लेकिन आजाद यह सब क्यों कर रहा है? इसकी कहानी हमें 30 साल फ्लैशबैक में ले जाती है। जहां हमारी मुलाकात आज़ाद के पिता विक्रम राथौड़ (शाहरुख) और मां ऐश्वर्या (दीपिका पादुकोण) से होती है। कहानी आगे बढ़ती है और पता चलता है कि उनकी दुनिया भ्रष्ट बिजनेसमैन काली गायकवाड़ (विजय सेतुपति) की वजह से उजड़ जाती है। इसके बाद कहानी वापस वर्तमान ट्रैक पर आ जाती है। जवान पूरी तरह से एक बदला लेने की कहानी नहीं है। बल्कि यहां कई तत्व जोड़े गए हैं। अलग अलग किरदारों की अलग अलग कहानियां हैं, जिसे एक कड़ी से बांधा गया है।

jawan-movie-review-shahrukh-khan-shines-bright-in-atlee-full-paisa-wasool-massy-actioner

अभिनय

जवान के पहले फ्रेम से अंतिम फ्रेम तक शाहरुख खान छाए हुए हैं। विक्रम राथौड़ और उनके बेटे आज़ाद के रोल में शाहरुख ने अपने अभिनय और स्वैग का ऐसा तड़का लगाया है, जिसका स्वाद उनके फैंस सालों सालों तक नहीं भूलेंगे। नयनतारा को शाहरुख के अपोजित एक अहम किरदार दिया गया, लेकिन कमजोर लेखन की वजह से उनके किरदार में गहराई की कमी दिखी। शुरुआत में वो मजबूत लगती हैं, लेकिन धीरे धीरे वह प्रभाव खत्म होता गया। शाहरुख के साथ उनकी केमिस्ट्री भी औसत रही है। वहीं, दूसरी तरफ कैमियो में दीपिका पादुकोण (विक्रम राठौड़ की पत्नी ऐश्वर्या के रूप में) देखने लायक हैं। विजय सेतुपति के किरदार पर भी थोड़ा और काम किया जा सकता था। हालांकि वो इतने दमदार अभिनेता हैं कि उन्होंने बतौर विलेन कहीं भी अपने किरदार का आकर्षण कम नहीं होने दिया। सहायक कलाकारों में से सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर, प्रियमणि और संजय दत्त अपनी छाप छोड़ते हैं।

jawan-movie-review-shahrukh-khan-shines-bright-in-atlee-full-paisa-wasool-massy-actioner

निर्देशन व तकनीकी पक्ष

एटली अच्छी तरह से जानते हैं कि सुपरस्टार्स के फैंस और मॉस ऑडियंस को क्या चाहिए.. और जवान के साथ उन्होंने वही परोसा है। फिल्म को जिस तरह से डिजाइन किया गया है, उसमें निर्देशक का कॉफिडेंस दिखता है। इसमें हर वो मसाला है जो दर्शकों को थियेटर तक खींचेगा- पॉवरफुल स्टारकास्ट, सीटीमार डायलॉग्स, धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस, ड्रामा और जबरदस्त कैमियो। फिल्म आपको ऊबने का मौका नहीं देती है। वहीं, बिना कुछ ज्यादा खुलासा किये बता दें कि इंटरवल सीन फिल्म की हाईलाइट है।

जवान देश में फैले भ्रष्टाचार पर तंज कसती है। पूरी कहानी इसी लड़ाई के इर्द गिर्द घूमती है। निर्देशक ने कई कहानियों को एक साथ लाकर एक कड़ी से जोड़ दिया है। लेकिन पटकथा, कुछ मौकों पर अस्थिर दिखती है। खासकर इमोशनल हिस्सों पर और काम किया जा सकता था, जिससे किरदारों के साथ कनेक्शन बनाने का मौका मिलता। वहीं, सेकेंड हॉफ में कहानी इतनी तेजी से भागती है कि निर्देशक फिल्म के द्वारा जो सामाजिक संदेश देना चाहते हैं, वो अधपका सा रह जाता है।

तकनीकी पक्ष की बात करें तो जीके विष्णु की सिनेमैटोग्राफी काफी प्रभावी है, खासकर एक्शन दृश्यों में। शाहरुख के बदलते लुक के साथ, फिल्म के एक्शन सीक्वेंस को जिस तरह से डिजाइन किया गया है, वो देखने लायक है।

jawan-movie-review-shahrukh-khan-shines-bright-in-atlee-full-paisa-wasool-massy-actioner

संगीत

जवान का संगीत दिया है अनिरुद्ध रविचंदर ने.. और गाने लिखे हैं इरशाद कामिल और कुमार ने। जवान में सात गाने हैं और बतौर एल्बम यह औसत है। खासकर फिल्म में गाने कुछ मौकों पर कहानी को भटकाते हैं। कहना गलत नहीं होगा कि कोई भी गाना ऐसा नहीं है, जो आपके दिमाग पर छाप छोड़ पाए या जो कहानी में कोई प्रभाव डाले। लेकिन फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर जबरदस्त है और कहानी में एक थ्रिल एलीमेंट जोड़ता है।

रेटिंग

'जवान' शाहरुख खान के करियर की एक ऐसी फिल्म रहेगी, जिसे उनके फैंस हमेशा याद रखेंगे। एटली ने जिस जबरदस्त अंदाज में शाहरुख को पेश किया है, वह सालों से कोई निर्देशक नहीं कर पाया। यह किंग खान के फैंस और सिनेमा प्रेमियों के लिए एक खास अनुभव होने वाला है। फिल्मीबीट की ओर से जवान को 4 स्टार।

Read more about: jawan shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X