'जन्नत 2' की कहानी में दम नहीं, रोमांस का है तड़का

निर्माताः महेश भट्ट
निर्देशकः कुणाल देशमुख
संगीतः प्रीतम चक्रवर्ती
कलाकारः इमरान हाशमी, इशा गुप्ता, रणदीप हुडा, मनीष चौधरी
रेटिंगः 2/5

आज शुक्रवार को पर्दे पर रिलीज हुई फिल्म जन्नत 2 फिल्म जन्नत की सीक्वल है। यह कहानी है सोनू दिल्ली यानि इमरान हाशमी की है जो स्ट्रीट स्मार्ट है। अपने सपनों को पूरा करने के लिए वह तेजी से पैसा कमाना चाहता है इसलिए वह अवैध हथियार बेचता है।

अवैध हथियारों के जिरए अपने लिए जन्नत की तलाश कर रहा सोनू धीरे-धीरे नर्क में फंसता जाता है। जाह्नवी तोमर यानि ईशा गुप्ता सोनू की चाहत है। जाह्नवी एक मिडिल क्लास लड़की है जो एक स्थानीय अस्पताल में डॉक्टर है। जाह्नवी के लिए सोनू अपने आपको बदलना चाहता है, लेकिन पुरानी आदतें आसानी से नहीं छूटती है।

इसी बीच उसकी जिंदगी में एक सख्त मिजाज एसीपी प्रताप रघुवंशी यानि रणदीप हुड्डा सोनू की जिंदगी में आता है। प्रताप अवैध हथियारों की बिक्री को रोकना चाहता है साथ ही उन लोगों को सलाखों के पीछे करना चाहता है जो ये अपराध कर रहे हैं। यही फिल्म की कहानी है। प्रताप के आते ही सोनू और जाह्नवी की जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है।

फिल्म की कहानी कुछ खास नहीं है। इसका पहला भाग भी कुछ ज्यादा अच्छा नहीं है। ना ही दूसरे भाग में देखने लायक कुछ है। शायद इसलिए इस फिल्म में रोमांस और थ्रिलर का पूरा तड़का लगाया है।

एक्टर इमरान हाशमी ने फिल्म की सारी जिम्मेदारी अपने कंधे पर उठाने की कोशिश की है मगर कमजोर कहानी के चलते उनकी कोशिश भी नाकाम साबित हुई है। एक्ट्रेस के तौर पर ईशा गुप्ता की यह पहली फिल्म है उनकी एक्टिंग देख कर ही लग रहा है कि उन्हें बहुत मेहनत करने की जरुरत है। इमरान और ईशा की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री भी फीकी है। रणदीप हुड्डा इमरान पर भारी पड़ते दिखाई दिये हैं।

निर्देशन के मामले में कुणाल देशमुख कुछ खास नहीं कर पाएं हैं। क्योंकि उन्हें कलाकारों के अंदर की अदाकारी निकलवाना नहीं आया। फिल्म की कहानी भी कुछ खास नहीं है।

फिल्म के डायलॉग्स बहुत ही सिम्पल हैं। यूथ के बीच इस फिल्म के गाने काफी पसंद किये जा चुके हैं यही इस फिल्म का एट्रैक्शन है। भट्ट कैंप की फिल्में उनके संगीत के लिए ही जानी जाती हैं।

अगर आप इमरान हाशमी के फैन हैं तो यह फिल्म आपके लिए ही है। इसके अलावा अगर आपको म्यूजिकल फिल्म पसंद है तो यह आपके लिए दूजी वजह बन सकती है कि आप थियेटर जाएं और फिल्म देखें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X