आज बॉक्स ऑफिस पर आम आदमी की 'जय हो'- फिल्म रिव्यू!
(सोनिका मिश्रा) सलमान खान की जय हो फिल्म आज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही है। जय हो की पूरी टीम के साथ ही सलमान खान के फैंस भी अपनी फिंगर क्रॉस किये और दिल को थामे जय हो के पहले शो के बाद बॉक्स ऑफिस के नंबर गेम के स्टार्ट होने के इंतजार में हैं। साल 2014 की सबसे ज्यादा सुर्खियों में रही फिल्म जय हो के बॉक्स ऑफिस नंबर्स को लेकर ट्रेड एक्सपर्ट भी काफी उत्सुक हैं। सलमान खान के आम आदमी अवतार को देखने के लिए फैंस में इतनी उत्सुकता है कि वो पहले ही शो को देखना चाहते हैं। सभी फैंस की यही कोशिश है कि उन्हें पहले दिन पहले ही शो की टिकट मिले। जिससे वो ही सबसे पहले सलमान खान की फिल्म देखें। वैसे जय हो के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर लोगों में और भी उत्सुकता इसलिए है क्योंकि चेन्नई एक्सप्रेस और धूम 3 के बड़े बड़े रिकॉर्ड भी जय हो के सामने खड़े हैं।
जय हो फिल्म की कहानी एक आम आदमी की कहानी है जो कि इस बात पर विश्वास रखता है कि हर एक इंसान को अपनी जिंदगी में तीन लोगों की मदद करनी चाहिए जो कि मजबूर हैं और जरुरतमंद हैं। जय अग्निहोत्री (सलमान खान) एक एक्स आर्मी मेजर है, और वो अपने देश को एक बेहतर देश बनाने के लिए एक मंत्रा अपनाता है उसका मानना है कि अगर हर एक आम आदमी अपनी जिंदगी में तीन जरुरतमंद लोगों की मदद करे तो हम अपने देश को एक बेहतर देश बना सकते हैं।
जय बिना किसी के बोले ही लोगों की मदद करता है और उन लोगों से कहता है कि वो भी तीन लोगों की मदद करें। इस तरह से वो अपने देश और समाज को बेहतर बनाने का प्रयास करता है। लेकिन जय के रास्ते में भी कई सारी रुकावटे आती हैं और वो एक पावरफुल पॉलिटीशियन के साथ झगड़े में फंस जाता है। अब वो किस तरह से इस झगड़े को निपटाता है और कैसे इस मुसीबत से बाहर आता है इसी पर बेस्ड है जय हो की कहानी।


Click it and Unblock the Notifications