हर इश्क का एक वक्त होता है- जब तक है जान दर्शकों का रिव्यू
शाहरुख खान और कैटरीना कैफ का ऑनस्क्रीन फर्स्ट रोमांस, यश चोपड़ा का परफेक्ट निर्देशन, अनुष्का शर्मा का चुलबुलापन और शाहरुख खान का कभी ना हारने वाला रोमांस ये कुछ पहलू हैं 'जब तक है जान' फिल्म के जो फिल्म देखकर आए हर एक शख्स को काफी समय तक याद रहेंगे। फिल्म की शुरुआत से लेकर फिल्म के अंत तक हर एक सीन आपको आपके प्यार की याद दिलाएगा।फिल्म में ऋषि कपूर का डायलॉग की "हर इश्क का एक वक्त होता है"दर्शकों को ये सोचने पर मजबूर कर देता है कि कहीं वो अपने इश्क के वक्त के आने से पहले तो आगे नहीं बढ़ गये?
कुछ वादें जब टूट जाते हैं तो कितनी तकलीफ होती है, जब आप चाहकर भी किसी खास के करीब नहीं जा सकते तो किस तरह खुद को संभालना मुश्किल हो जाता है। ये कुछ बातें हैं जो काफी सामान्य हैं लेकिन यही बातें जब तक है जान को खास बनाती हैं। लोगों को लगता है कि इस तरह का प्यार, रोमांस आज की दुनिया में नहीं है लेकिन क्या पता कभी ये सपना हकीकत बनकर आपके सामने आ जाए और तब आपको यकीन हो कि वाकई कुछ ऐसे भी प्यार करने वाले हैं इस दुनिया में जो अपने प्यार को तब तक चाहते हैं जब तक है जान।
फिल्म देखकर आए कुछ लोगों से हमने बात की और उनकी राय जानने की कोशिश की। यूं तो अधिकतर का कहना है कि शाहरुख खान के नाम पर फिल्म चल रही है, किसी ने कहा यश चोपड़ा की आखिरी फिल्म है उसका इसे फायदा मिल रहा है, तो किसी ने कहा कि कैटरीना की खूबसूरती देखने लोग फिल्म देखने पहुंचे हैं। ये तो थे वो रिमार्क्स जो लोगों ने अपने दिमाग से दिये आइये बताते हैं उन लोगों की राय जिन्होंने ये फिल्म दिल से देखी और इस रोमांस में कुछ खास पाया।


Click it and Unblock the Notifications