इत्तेफाक रिव्यू :जबरदस्त थ्रिलर के बावजूद ढ़ीली फिल्म..108 मिनट सीट से चिपके रहेंगे
Recommended Video

प्रोड्यूसर : शाहरुख खान, करण जौहर, गौरी खान, रेणु रवि चोपड़ा, हीरू यश जौहर
लेखक: (यश चोपड़ा की इत्तेफाक़ पर बेस्ड), जिसे अभय चोपड़ा, श्रेयस जैन और निखिल मल्होत्रा ने रूपांतरित किया है।
क्या है खास: अक्षय खन्ना
क्या है गड़बड़: फिल्म के क्लाइमैक्स में जो ट्विस्ट रखा गया था वो दिलचस्प हो सकता था। प्लॉट में कुछ कमियां हैं और कई सवालों के जवाब नहीं मिलते हैं।
आइकॉनिक सीन: अक्षय खन्ना और सिद्धार्थ मल्होत्रा का पूछताछ का सीन
एक थ्रिलर फिल्म अगर आपको कस कर बांधे रखती है तो वो सफल फिल्म है। इत्तेफाक की खास बात ये है कि ज़बरदस्त थ्रिलर होने के बावजूद ये दर्शकों को बांधे नहीं रख पाती।
अक्षय खन्ना इस पूरी फिल्म में चमकते हैं लेकिन उसका कारण ये भी हो सकता है कि फिल्म में स्टारकास्ट के नाम पर केवल सिद्धार्थ मल्होत्रा और सोनाक्षी सिन्हा हैं।


Click it and Unblock the Notifications