मॉर्डन रोमियो जूलियट की कहानी- इसक रिव्यू
फिल्म- इसक
निर्देशक- मनीष तिवारी
निर्माता- शैलेश आर सिंह, धवल गाड़ा
कलाकार- प्रतीक बब्बर अमाइरा दस्तूर, नीना गुप्ता, रवि किशन, राजेश्वरी सचदेव
संगीत- सचिन, जिगर, कृष्णा
प्रतीक बब्बर और अमाइरा दस्तूर की फिल्म इसक आज यानी 26 जुलाई को सिनेमाहॉल में रिलीज होगी। फिल्म इसक का नाम जितना खूबसूरत और बेहतरीन है उससे लोगों की फिल्म को लेकर उम्मीदें काफी बढ़ गयी थीं लेकिन फिल्म इसक को देखने के बाद कहीं ना कहीं ये उम्मीदें टूटती सी नज़र आईं। प्रतीक बब्बर ने बेहतरी काम किया है उनकी एक्टिगं देखकर शायद आप शॉक्ड रह जाएं साथ में अमाइरा दस्तूर ने भी बेहतरीन काम किया है उनके अंदर का कॉफिडेंस फिल्म इसक में साफ साफ नज़र आ रहा था। कुल मिलाकर इसक फिल्म एक पुराने और घिसे पिटे कंसेप्ट पर आधारित है लेकिन फिर भी फिल्म को अगर कुछ और बेहतर तरीके से निर्देशित किया जाता तो शायद फिल्म और भी खूबसूरत बन सकती थी।
प्रतीक बब्बर ने बतौर एक्टर खुद को काफी बदला है। इसक में ये बदलाव साफ साफ नज़र आता है। फिल्म इसक में रवि किशन ने भी बेहतरीन काम किया है। विलेन के किरदार में रवि किशन खूब जचें हैं। इसके अलावा इसक केगाने फिल्म की यूएसपी हैं। फिल्म इसक को देखने के बाद फिल्म के गाने जरुर कानों में गूंजते रह जाते हैं। फिल्म इसक की शुरुआत थोड़ी धीमी है लेकिन इंटरवल के बाद फिल्म काफी पिकअप करती है। फिल्म इसक के साथ ही बजाते रहो भी रिलीज हो रही है और जहां तक फिल्मी क्रिटिक्स का मानना है तो फिल्म इसक के आगे बजाते रहो नहीं चल पाएगी लेकिन पूनम पांडे की नशा जरुर थोड़ा भारी पड़ सकती है।
प्रतीक बब्बर के करियर के लिए इसक एक अच्छी शुरुआत हो सकती है क्योंकि निर्दे्शक मनीष तिवारी ने इस बार एक बहुत ही आसान और चलने वाले टॉपिक पर काम किया है और इस तरह की फिल्में अक्सर अच्छा बिजनेस भी निकाल लेती हैं। लेकिन फिल्हाल तो कुछ भी कहना मुश्किल है। इसक की कहानी जानने केलिए पढि़ये स्लाइड्स।


Click it and Unblock the Notifications











