बेपनाह नफरत और प्यार की कहानी ' इश्कजादे'

निर्माताः आदित्य चोपड़ा
निर्देशकः हबीब फैजल
संगीतः अमित त्रिवेदी
कलाकारः अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा
रेटिंगः 3/5

आज फिल्मी शुक्रवार को 'इश्कजादे' रिलीज हुई है। यह कहानी है छोटे शहर में नफरत के बीच उपजे मुहब्बत की। फिल्म में परिणीति चोपड़ा यानी जोया, कुरैशी खानदान की एक लाड़ली है। जो बिना किसी डर के बंदुकों से खेलती है। इधर अर्जुन कपूर यानी परमा ने चौहान खानदान की नाक बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। इन दोनों का परिवार सत्ता की लालच में एक दूजे का दुश्मन बना रहता है।


चुनाव प्रचार के दौरान परमा को सबके सामने जोया थप्पड़ जमा देती है। इसका बदला वह उसे प्यार के जाल में फंसा कर लेता है। वह उससे शादी करता है फिर एक रात बाद उसे छोड़ भी देता है। लेकिन जोया हिम्मत नहीं हारती है वह परमा के नफरत को प्यार में बदलने की ठान लेती है। आखिर में जोया के ही प्यार की जीत होती है परमा को अपनी भूल का अहसास भी होता है।

नफरत और इश्क के बीच जंग को परिणिती चोपड़ा और अर्जुन कपूर ने खूब अच्छी तरह से निभाएं हैं। निर्देशक हबीब ने अपने कलाकारों से बेहतरीन काम लिया है। कहने को ये अर्जुन कपूर की पहली फिल्म है, लेकिन उन्होंने परमा की जो बॉडी लैंग्वेज कैच की है वो कमाल की है।

लेडिस वर्सेस रिकी बहल में अपने अभिनय से सबका ध्यान खिचने वाली परिणीति ने एक बार फिर दमदार एक्टिंग की है और क्लाइमेक्स में उनका अभिनय देखने लायक है। अगर गाने की बात करें तो वो कुछ खास नहीं। लेकिन इनकी एक्टिंग दमदार है। अगर आप एक फ्रैश चेहरे के साथ गांव की लव स्टोरी देखना चाहते हैं तो जरूर देखें नफरत और मुहब्बत की जंग इश्कजादे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X