Inspector Zende review: मनोज बाजपेयी-जिम सरभ की जोड़ी करेगी लोट-पोट, क्राइम स्टोरी में कॉमेडी का तड़का मजेदार

Inspector Zende

Rating:
3.5/5

Inspector Zende Movie review: मनोज बाजपेयी की फिल्मों का लोगों को अक्सर बेसब्री से इंतजार होता है और 5 सितंबर को एक्टर की एक नई फिल्म 'इंस्पेक्टर जेंडे' OTT पर स्ट्रीम हुई है। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी पहली बार जिम सरभ के साथ नजर आने वाले हैं। अब ये फिल्म देखें या स्किप करें आइए इस रिव्यू में जानें।

क्या है कहानी?

फिल्म इंस्पेक्टर जेंडे की कहानी असली पुलिस अफसर मधुकर जेंडे से प्रेरित है, जिन्होंने कुख्यात अपराधी चार्ल्स शोभराज को न सिर्फ एक बार नहीं बल्कि दो बार गिरफ्तार किया था। मूवी में चार्ल्स का नाम कार्ल भोजराज रखा गया है।

कहानी इंस्पेक्टर जेंडे (मनोज बाजपेयी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कार्ल भोजराज (जिम सरभ) का पीछा कर उसे पकड़ने की कोशिश में लगे रहते हैं। यह पीछा एक बिल्ली-चूहे के खेल जैसा है, जिसमें कभी इंस्पेक्टर बाजी मारते हैं और कभी अपराधी आगे निकल जाता है।

कैसी है फिल्म?

डायरेक्टर चिन्मय मंडलेकर ने कहानी को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश किया है। गंभीर अपराधों पर आधारित इस थ्रिलर में कॉमेडी और ड्रामा दोनों का कॉम्बिनेशन है। फिल्म का टोन हल्का-फुल्का रहता है और कई जगह आपको हंसी भी आती है।

फिल्म में कई सीन ऐसे हैं, जिन्हें आप देखकर अतिशयोक्ति मान लेंगे, लेकिन वे सच में घटित हुए थे। जैसे- चार्ल्स को पकड़ने के बाद ट्रेन में ट्रेवल करने के दौरान पुलिसवालों का उसे काबू में रखने के लिए उसके ऊपर बैठ जाना।

हालांकि, फिल्म की सबसे बड़ी कमजोरी इसकी पेसिंग है। लगातार पीछा और बार-बार दोहराए गए सीन दर्शकों को कहीं-कहीं बोर कर देते हैं। इसके अलावा कहानी में प्रेडिक्टेबिलिटी भी है, जो सस्पेंस का असर कम कर देती है।

कैसी है एक्टिंग?

मनोज बाजपेयी हमेशा की तरह लाजवाब रहे। उन्होंने इंस्पेक्टर जेंडे को गहराई और आकर्षण दोनों के साथ निभाया है। उनकी एक्टिंग फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है। जिम सरभ कार्ल भोजराज के रोल में बिल्कुल फिट बैठे। उनका एक्सेंट, स्टाइल और एक्टिंग किरदार को खतरनाक और करिश्माई दोनों बना देता है। भालचंद्र कसाम जेंडे के साथी के रोल में काफी नैचुरल लगे। सचिन खेड़ेकर छोटे रोल में भी यादगार छाप छोड़ गए।

फाइनल रिव्यू

इंस्पेक्टर जेंडे एक मनोरंजक लेकिन सीमित थ्रिलर है। इसमें दर्शकों को हंसी, थ्रिल और शानदार एक्टिंग सब कुछ देखने को मिलता है। फिल्म की सबसे बड़ी खासियत है मनोज बाजपेयी और जिम सरभ का दमदार अभिनय, जो इसे देखने लायक बना देता है। अगर आप मनोज बाजपेयी के फैन हैं और हल्के-फुल्के अंदाज में थ्रिलर देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म आपको पसंद आएगी। फिल्मीबीट हिंदी की तरफ से इस फिल्म को मिलते हैं 3.5 स्टार।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X