मस्त है हाउसफुल

स्टार कास्ट - अक्षय कुमार, लारा दत्ता, दीपिका पादुकोण, अर्जुन रामपाल, रीतेश देशमुख, जिया खान, बोमन ईरानी, रणधीर कपूर
समीक्षा - सितारों की भीड़ वाली कॉमेडी फिल्म का आगाज बॉलीवुड गलियारों से एक बेहतर खबर है। इधर कुछ समय से बॉलीवुड एक अदद अच्छी फिल्म के लिए तरस रहा है। कई तरह की फिल्में आयीं और गयीं लेकिन दर्शकों को थियेटर तक खींच लेने का हौसला किसी भी फिल्म में ना दिखा।
अक्षय का पिक्चर एल्बम देखें
इस हिसाब से हाउसफुल के पास थियेटर फुल करने वाली हर चीज है। अक्षय कुमार जबर्दस्त दर्शक खींचू फैक्टर हैं। उस में भी फिल्म में मौजूद तीनों हसीनाएं अपनी नमकीन अदाएं बिखेरती नजर आ रही हैं। फिल्म के एक हिस्से में तीनों ही उनकी पत्नियां बन जाती हैं और बेचारा अक्षय इस झूठ को जीने के लिए मजबूर होता है।
दीपिका का पिक्चर एल्बम देखें
दीपिका पादुकोण, जिया खान और लारा दत्ता की दिलकश अदाओं पर अक्षय और रीतेश की कॉमेडी का तड़का लगा कर ये लजीज दाल दर्शकों के सामने परोसी जा रही है। जाहिर है जब सभी एक अदद हल्की-फुल्की और धांसू फिल्म के इंतजार में बैठे हैं तो हाउसफुल उनके लिए अच्छा विकल्प है।
लारा दत्ता का एल्बम देखें
कहानी - फिल्म में अक्षय लीड रोल में हैं। वह इस दुनिया के सबसे खराब बैड लक के मालिक हैं। लेकन जैसा कि फिल्मों में होता ही है एक चमत्कारी प्रेमिका के मिलने के बाद उनकी सुपर फ्लॉप किस्मत सुपरहिट फॉर्मूले में बदलने वाली है। अक्षय की इस सुपर फ्लॉप किस्मत के राज में सिर्फ उनका करीबी दोस्त रीतेश सब कुछ जानता है। खैर फिल्म यहां तक तो सामान्य रहती है पर कॉमेडी शुरू होती है जब अक्षय-रीतेश, दीपिका-लारा एक साथ एक घर में रहने आते हैं। अब सभी एक साथ एक ही घर पर रहते हैं और अगड़म-बगड़म, धम-धम घोटाला शुरू होता है।
मामला ज्यादा दिन तक तो ऐसा चल नहीं सकता सो एक दिन राज खुल जाता है। दीपिका के भाई अर्जुन रामपाल को ये राज पता चलता है और वह इस मामले की तफ्तीश शुरू कर देते है। फिल्म की कहानी जान कर आप समझ ही गए होंगे कि जब इतने स्टार मिल कर स्क्रीन पर ये गड़बड़झाला मचाते दिखेंगे तो पेट में हेंसते-हंसते बल पड़ना तय ही है।


Click it and Unblock the Notifications











