होटल मुंबई फिल्म रिव्यू - 26/11 आतंकी हमले में 'ताज' की कहानी, आंखें नम कर देगी
/5
निर्देशक- एंथोनी मारस
कलाकार- देव पटेल, अनुपम खेर, जेसन आईसेक, आर्मी हेमर, नाजनीन बोनिडी, विपिन शर्मा, Natasha Liu Bordizzo
26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आंतकी हमले को बड़े पर्दे पर एक बार फिर से लेकर आए हैं निर्देशक एंथोनी मारस। सीन दर सीन यह फिल्म आपको उस हादसे के करीब ले जाती है और संवेदनाओं से भर देती है। बेहतरीन निर्देशन के साथ साथ फिल्म में कलाकारों का दमदार अभिनय आपको शुरु से अंत तक बांधे रखता है। उनकी हर चीख, हर फिक्र, हर उम्मीद से आप जुड़ते जाते हैं। कोई शक नहीं कि फिल्म के अंत में आपकी आंखे नम रहेंगी। फिल्म 2009 में आई डॉक्यूमेंट्री ''Surviving Mumbai'' से प्रेरित है।


Click it and Unblock the Notifications











