नैनों में सपना सपनों में तमन्ना- हिम्मतवाला रिव्यू
साजिद खान के निर्देशन में बनी फिल्म हिम्मतवाला 29 मार्च को सिनेमाहॉल में रिलीज हो गयी। फिल्म के फर्स्ट डे फर्स्ट शो को देखने के लिए भारी भीड़ नज़र आई। लेकिन दर्शकों ने फिल्म को देखने के बाद कुछ खास कमेंट्स नहीं दिये हैं। हे बेबी और हाउसफुल की सफलता के बाद साजिद खान से सभी की उम्मीदें बढ़ गयी थीं। लेकिन अफसोस कि हिम्मतवाला से साजिद खान ने सभी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। फिल्म में अजय देवगन और तमन्ना की जोड़ी काफी अच्छी दिखी है और तमन्ना को देखने के बाद लोगों का कहना है कि उनकी ये फिल्म भले ही फ्लॉप हो जाए लेकिन तमन्ना हिट हैं। इसी तारीख को सालों पहले श्रीदेवी और जीतेंद्रे अभिनीत फिल्म हिम्मतवाला रिलीज हुई थी और फिल्म से श्रीदेवी हिट हो गयी थीं। अब इसके रीमेक को देखकर ये लग रहा है कि श्रीदेवी की तरह तमन्ना के लिए भी ये फिल्म काफी लकी साबित होगी।
कहानी- हिम्मतवाला फिल्म में अजय देवगन और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म 1983 में रिलीज हुई के राघवेंद्र के निर्देशन में बनी फिल्म हिम्मतवाला का रीमेक है। ओरिजनल फिल्म में जीतेंद्र और श्रीदेवी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म की कहानी एक गरीब औरत के बेटे के इर्द गिर्द घूमती है जिसका पिता एक गांव में स्कूल मास्टर है। अजय देवगन ने फिल्म में जीतेंद्र की भूमिका निभाई है और तमन्ना ने श्रीदेवी की। अजय देवगन बड़े शहर में रहता है और एक दिन वापस गांव आता है अपने पिता का बदला लेने के लिेए।
हिम्मतवाला फिल्म में तमन्ना और अजय देवगन ने बेहतरीन एक्टिंग की है। तमन्ना ने तो सभी का दिल जीत लिया है। तमन्ना पर शूट किया गया गाना नैनों में सपना सपनों में सजना ने तो कहर ढ़ा दिया है। तमन्ना ही आजकल सभी के सपनों में आने लगी हैं। फिल्म के बारे में लोगों की राय सुनकर तो यही लग रहा है कि जिस तरह 1983 में हिम्मतवाला फिल्म श्रीदेवी के लिए लकी साबित हुई थी अब इतने सालों के बाद एक बार फिर से हिम्मतवाला फिल्म का रीमेक तमन्ना के लिए लकी साबित होगा औऱ बॉलीवुड को एक और स्टार मिलेंगी तमन्ना के रुप में। फिल्म को देखने के बाद तो अब लोगों ने यही गाना शुरु कर दिया है नैनों में सपना, सपनों में तमन्ना..।


Click it and Unblock the Notifications











