'हेलो चार्ली' रिव्यू- बच्चों के लिए ट्रीट है आदर जैन और जैकी श्रॉफ की यह कॉमेडी फिल्म
निर्देशक- पंकज सारस्वत
स्टारकास्ट- आदर जैन, जैकी श्रॉफ, एलनाज नौरोजी, श्लोका पंडित, राजपाल यादव
प्लेटफॉर्म- अमेज़न प्राइम वीडियो
'हेलो चार्ली' के साथ निर्देशक एक बार फिर कॉमेडी का पुराना फॉरम्यूला अपनाते दिखे हैं, जहां कई सारे किरदार दिखते हैं, कंफ्यूजन भरा माहौल बनता है और फिर मचती है भागमभाग। फिल्म के पहले फ्रेम से ही निर्देशक साफ तौर पर यह जता देते हैं कि इस एडवेंचर कॉमेडी में आप अपना दिमाग ना लगाएं, यह एक हल्की- फुल्की फिल्म है, जिसे आप खासकर बच्चों के साथ देख सकते हैं।

फिल्म मुख्य तौर पर तीन किरदारों के इर्द गिर्द घूमती है- बिजनेस टाइकून एमडी मकवाना, चिराग रस्तोगी उर्फ चार्ली और गोरिल्ला। मुंबई का मशहूर बिजनेसमैन एमडी मकवाना (जैकी श्रॉफ) चार हजार करोड़ का लोन लेकर देश छोड़कर भागने के फिराक में रहता है। ऐसे में उसकी गर्लफ्रैंड मोना (एलनाज नौरोजी) उसे गुरिल्ला के कॉस्ट्यूम पहनकर दीव के मेले में आने की सलाह देती है, ताकि वहां से दोनों समुद्र के रास्ते दुबई भाग सकें। अब सवाल उठता है कि मकवाना उर्फ नकली गुरिल्ला उर्फ टोटो को मुंबई से दीव पहुंचाएगा कौन? ऐसे में मोना की मुलाकात होती है सीधे साधे चिराग रस्तोगी उर्फ चार्ली (आदर जैन) से। जिनके बारे में उनके मामा (दर्शन जरीवाला) का कहना है- "ये जहां खड़े हो जाते हैं, वहां वहां प्रॉब्लम अपने आप आकर खड़ी हो जाती है।"


Click it and Unblock the Notifications











