समीक्षा: तकनीकी भय उत्पन्न करने में कामयाब हांटेड 3 डी

By Priya Srivastava

Film Haunted 3D
फिल्म रिव्यू : हांटेड, 3 डी
कलाकार : महाअक्षय, टिया बाजपाई, अंचित कौर, आरिफ जकारिया, संजय शर्मा
निर्देशक : विक्रम भट्ट
रेटिंग : 2.5/5
विक्रम भट्ट हॉरर फिल्में बनाने में माहिर हैं। विक्रम की इस नयी पेशकश को देख कर दर्शक काफी खुश होंगे। हांटेड वह पहली फिल्म है, जिसे थ्री डी में इंडिया में लाया गया है। अन्य हॉरर फिल्मों की कहानी की तरह ही इसमें भी फिल्म की शुरुआत ऊंटी के एक बंगले से ही होती है। इस बंगले का इतिहास बेहद खौफनाक है। लोगों का मानना है कि इसमें कई आत्माओं का साया है।

धीरे-धीरे इस घर से राज उठते जाते हैं। और इसके बवंडर में फंसते जाते हैं फिल्म के अहम किरदार। अन्य हॉरर फिल्मों की तरह ही इस फिल्म में भी एक के बाद एक भयानक दृश्य दिखाये जाते हैं। लेकिन सच यह भी है कि अब दर्शक अधिक समझदार हो चुके हैं और उन्हें फिल्मों की समझ हो चुकी है। ऐसे में फिल्म में आगे के दृश्यों में क्या होनेवाला है, इस बात का अनुमान दर्शक पहले ही लगा लेते हैं। यही वजह रहती है कि धीरे धीरे इंटरवल के बाद फिल्म में लोगों की रुचि कम होती जाती है।

कहानी के दृष्टिकोण से न देखें तो विक्रम भट्ट ने एक नया प्रयोग किया है। उन्होंने थ्री डी फॉरमेंट में कुछ नया गढ़ने की कोशिश की है। फिल्म में भले ही दर्शक कहानी की वजह से न डरें लेकिन तकनीक देख कर डरने में कामयाब हो जाते हैं। फिल्म में तकनीक के जरिये ही कुछ बेहद डरवाने दृश्यों को फिल्माने की कोशिश की गयी है। निश्चित तौर पर बच्चे फिल्म का मजा जरूर ले पायेंगे । साउंड तकनीक पर भी विक्रम में अन्य फिल्मों की तुलना में अधिक रचनात्मकता का प्रमाण दिया है।

अभिनय के दृष्टिकोण से देखें तो महाअक्षय की यह दूसरी फिल्म है। पहली फिल्म जिम्मी से उन्होंने निराश किया था। इस फिल्म में उन्होंने थोड़ा बेहतर करने की कोशिश की है। अपने पिता मिथुन से वह डांसिंग स्टेप्स दिखाने में वह माहिर नजर आये हैं। मीरा के रूप में टिया का किरदार अच्छा है। उन्होंने टेलीविजन की दुनिया से फिल्मों में कदम रखा है। उन्होंने खुद को साबित करने की कोशिश की है। कुल मिला कर फिल्म तकनीकी दृष्टिकोण से काफी अच्छी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X