वल्गर और अश्लील फिल्मों में हिट है 'हेट स्टोरी'
कलाकार: पाउली दाम, गुलशन देवैया, निखिल द्विवेदी, मोहन कपूर
निर्माता: विक्रम भट्ट
निर्देशक: विवेक अग्निहोत्री
संगीत: हर्षित सक्सेना
रेटिंग: 2/5
आज पर्दे पर रिलीज हुई है बॉलीवुड की पहली सेमी पॉर्न फिल्म मानी जाने वाली पाउली दम की हेट स्टोरी। इस फिल्म के पोस्टर से ही पता चलता है कि फिल्म कीतनी बोल्ड है। यह कहानी है एक जर्नलिस्ट काव्या शर्मा की जो अपना बदला लेने के लिए पत्रकार से एक कॉलगर्ल बन जाती है। फिल्म में कहानी कम अंग प्रदर्शन ज्यादा है। जिसे पाउली दाम ने बखूबी पूरा किया है।
काव्या एक मशहूर पत्रकार है, एक बार काव्या एक सीमेंट कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी और षड्यंत्र रचने का लेख छापती है, जिसके कारण उस सीमेंट कंपनी को बहुत नुकसान होता है जिससे गुस्से में आकर उस कंपनी का मालिक सिद्धार्थ यानि धनराजगिरी गुलशन देवैया काव्या का प्रोफेशनली और सेक्सुअली शोषण करता है।
इसके बाद काव्या का जीवन जैसे बदल ही जाता है। वह अपने व्यवसाय को छोड़कर सिद्धार्थ से बदला लेने निकल पड़ती है। अपना बदला पूरा करने के लिए वह गलत रास्तों पर चल पड़ती है। इसका असर उसके परिवार और खासकर उसके दोस्त विकी यानी निखिल द्विवेदी पर पड़ता है जो उससे बेहद प्यार भी करता है।
क्या काव्या अपना बदला लेने में सफल होती है? बदला लेने के लिए वह किस हद तक गुजरती है यही कहानी है फिल्म हेट स्टोरी की।
फिल्म में अगर किरदारों की बात करें तो पाउली दम ने फिल्म के बोल्ड दृश्यों को काफी सहज ढंग से दिये हैं। निखिल द्विवेदी का अभिनय काबिले तारीफ रहा है। इस फिल्म में कोई बड़े सितारे भी नहीं हैं। फिल्म का संगीत भी बेहद औसतन ही है। फिल्म में कोई स्टोरी नहीं मिलेगी अगर आप अश्लील फिल्म के शौकिन हैं तो इस फिल्म को आप जरूर देंखे।


Click it and Unblock the Notifications











