Hate Story 4 Review-नफरत-धोखे की कहानी, लेकिन स्टार्स की खराब एक्टिंग ने बिगाड़ी फिल्म

By Madhuri

Recommended Video

Hate Story 4 Movie Review: Urvashi Rautela | Karan Wahi | Vivan Bhatena | FilmiBeat

Rating:
1.5/5
Star Cast: करण वाही, उर्वशी रौतेला, विवान भटेना, गुलशन ग्रोवर, इहाना ढिल्लन
Director: विशाल पांड्या

ये कोई लव स्टोरी नहीं है बल्कि हेट स्टोरी है। आपने अगर फिल्म का ट्रेलर देखा है तो आपको अंदाजा होगा कि आप स्क्रीन पर क्या देखने वाले हैं। सीधे शब्दों में कहें तो स्कीन शो।फिल्म में इंटीमेट और लव मेकिंग सीन की भरमार है। लेकिन इस फिल्म में इसके अलावा कई अजीबोगरीब cheesy लाइन भी हैं। जैसे -बेडरूम में की गई प्रॉमिस बेडरुम में नहीं लाते औ पता नहीं मेरे होठों को तुमने क्या रिश्वत दी है..मुझसे ज्यादा तुम्हारी सुनते हैं। चलिए एक डायलोग और हम आपको बताते हैं - You love my body because it has 65% of Wates..उफ्फ। साथ ही ये भी याद रखें कि फिल्म में हिंदी में सबटाइटल हैं और कैरेक्टर इंग्लिश में बातें करते हैं।

hate-story-4-review-rating-plot-story

अब प्लॉट की बात करें तो हेट स्टोरी 4 पहले सीन में ही आपको कहानी के बीच में ले जाती है। कन्फ्यूज हो गए आप? इसके पहले की फिल्म मेकर फ्लैशबैक में लेकर जाता और हमें मुख्य किरदारों से इंट्रोड्यूस करवाते। फिल्म में अरबपति बाई राजवीर (करण वाही) और आर्यन (विवान भटेना) कॉस्मेटिक ब्रैंड के लिए फ्रेश चेहरे की तलाश कर रहे होते हैं। राजवीर जो खुद एक फोटोग्राफर होने के साथ वुमनाइजर भी है और ताशा (उर्वशी रौतेला) को पसंद करता है जो स्ट्रिप क्लब में काम करती है। ये उसके लिए लस्ट एट फर्स्ट साइट जैसा होता है। लेकिन वो पहले एक अच्छे लड़के की तरह पेश आना चाहता है। उसका दिल जीतने के लिए रोमांटिक वन लाइनर्स बोलता है।

hate-story-4-review-rating-plot-story

राजवीर को नहीं पता लेकिन उसका बड़ा भाई आर्यन भी ताशा को पसंद करता है और उसके साथ 'क्वालिटी' समय बिताना चाहता है जबकि बिजनस पार्टनर रिश्मा (इहाना ढिल्लो) से प्यार करता है। इसके बाद फिल्म में ब्लैकमेल, मर्डर और बदले की कहानी है जो अंत तक चलती रहती है।

विशाल पांड्या जिनके खाते में सबसे अधिक बॉलीवुड इरॉटिक थ्रिलर फिल्में हैं और हेट स्टोरी 4 उनकी लिस्ट में अगली फिल्म है। फिल्म में हॉट बॉडी, लव मेकिंग सीन और घटिया डायलोग के अलावा बदला और मर्डर की कहानी है और ये तो होना था क्योंकि ये हेट स्टोरी है। हेट स्टोरी सीरिज की जिन्होंने पिछली 3 फिल्में देखी हैं उन्हें पता है कि फिल्म में क्या है।

hate-story-4-review-rating-plot-story

फिल्म इंटरवल के बाद आगे बढ़ती है और कुछ ट्विस्ट भी हैं।उर्वशी रौतेला को अपने एक्टिंग को जितनी जल्दी हो सके सुधारने की जरुरत है। वो अपने डायलोग को बोलने में संघर्ष करते नजर आती हैं। वहीं वो दिखने में काफी फेक लगी हैं।कहना गलत नहींहोगा कि वो उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी हैं। करण वाही अपना चॉकलेटी अवतार पिछले छोड़ थोड़े टफ और बदमाश जरुर लगे हैं लेकिन हेट स्टोरी 4 परफॉर्म करने का प्लेटफॉर्म नहीं है।

विवान भाटेना की अच्छी एक्टिंग भी फिल्म को बचाने में सफल नहीं होती है। इहाना ढिल्लो भी बुरी एक्टिंग के मामले में उर्वशी रौतेला को तगड़ा कॉम्पिटशन देते नजर आई हैं। हेट स्टोरी 4 का बजट ज्यादा नहीं है लेकिन इसकी एडिटिंग थोड़ी और अच्छी हो सकती थी। हिमेश रेशमिया के आशिक बनाया आपने के अलावा कोई और गाना इंप्रेस करने में सफल नहीं होता है।

hate-story-4-review-rating-plot-story

कम शब्दों में कहें तो हेट स्टोरी 4 एक पिज्जा की तरह है जो जल्द ही खराब हो जाती है। इसके लिए आप दोष इसकी टॉपिंग यानि परफॉर्मेंस को दे सकते हैं। फिल्म में घटिया डायलोग का ओवरडोज है। यह फिल्म खासकर उन लोगों के लिए हैं जो अंग प्रर्दशन और चीप चीजें देखना पसंद करते हैं। वरना बाकी लोग इससे दूर रह सकते हैं।"कहानी बिल्कुल जिंदगी की तरह होती है।शुरु होती आखिर में खत्म होने के लिए और दोनों के अंत का फैसला शुरुआत में ही तय होता है" - हेट स्टोरी 4 पर यह लाइन काफी सटीक बैठती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X