Review: हमारी अधूरी कहानी- शादी के बाद ..हर रिश्ता नाजायज़ है..
(समीक्षा) 'अर्थ' फिल्म के बाद महेश भट्ट ने एक बार फिर से कलम उठाई है। इस बार उनकी कलम से निकली है एक और अधूरी कहानी के लिए जिसे परदे पर उतार रहे हैं विद्या बालन, इमरान हाशमी और राजकुमार राव। कहते हैं कि जो रिश्ता जितना अधूरा होता है वो उतना ही खूबसूरत होता है। तो हमारी अधूरी कहानी फिल्म का शीर्षक जितना अधूरा है फिल्म उतनी ही उम्दा है।
विद्या बालन जैसी बेहतरीन अभिनेत्री अगर फिल्म का मुख्य किरदार निभाएं तो जाहिर है कि फिल्म से दर्शकों की उम्मीदें बढ़ जाती हैं और विद्या भी कभी दर्शकों को निराश नहीं होने देतीं। हमारी अधूरी कहानी को लेकर भी दर्शकों को जितनी उम्मीदें हैं हमें यकीन है कि वो सारी उम्मीदें सिनेमाहॉल से बाहर जाते जाते पूरी हो जाएंगी।
आईये स्लाइडों के जरिये जानते हैं फिल्म समीक्षा. हमारी संवाददाता सोनिका मिश्रा की जुबानी


Click it and Unblock the Notifications


