Ground Zero Movie Review: इमरान हाशमी की एक्टिंग कमाल, हद से ज्यादा स्लो मूवी ने किया बंटाधार

ground zero

Ground Zero Movie Review: इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ग्राउंड जीरो कश्मीर में आतंकवाद की असलियत को दिखाती है। इस फिल्म में कश्मीर में चल रहे मुद्दों पर प्रकाश डालने की कोशिश की गई है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे कश्मीर में युवा स्थानीय लोगों को पैसे और स्वतंत्रता के भ्रम देकर उसे आतंकवाद में घसीटता है।

ग्राउंड जीरो की कहानी

एक फिल्म एक वास्तविक घटना से प्रेरित है। इसकी कहानी इमरान हाशमी द्वारा निभाए गए बीएसएफ अधिकारी नरेंद्र नाथ धर दुबे पर आधारित है, जो 2001 के संसद हमले के पीछे के मास्टरमाइंडों में से एक गाजी बाबा को खत्म करने के मिशन का नेतृत्व करता है। मुजाहिदीन के एक हमले में बीएसएफ अधिकारी के मारे जाने के बाद, दुबे जिम्मेदार लोगों, स्पेशली तथाकथित पिस्तौल गिरोह के नेता का पता लगाने के लिए आगे आता है, जिसने पहले ही 70 से ज्यादा बीएसएफ कर्मियों को मार डाला है।

कैसी है एक्टिंग

इमरान हाशमी ने ईमानदारी से काम किया है और अपने रोल में वो गंभीरता लेकर आए हैं। फिल्म में साई तम्हाणकर भी उनकी पत्नी के रूप में नजर आ रही हैं, हालांकि उनका रोल लिमिटेड है। और मेन स्क्रीनप्ले में उनका कोई खास योगदान नहीं है। सपोर्टिंग एक्टर्स में, हुसैन का रोल निभाने वाले युवा एक्टर ने भी बेहतरीन काम किया है। नादिला के रूप में जोया हुसैन ने भी अपनी छाप छोड़ी है, जो कहानी की इमोशनल परतों में गहराई जोड़ती है।

फिल्म की सबसे बड़ी कमी इसका पहला पार्ट है, जो कि काफी स्लो है। फिल्म के कई सीन खिंचे-खिंचे से नजर आते हैं। हालांकि, दूसरा पार्ट थोड़ा जोर पकड़ता है, लेकिन कुल मिलाकर फिल्म में वह इमोशनल पकड़ नहीं है जिसकी उम्मीद इस फिल्म से की जा रही थी।

यह एक अच्छे टॉपिक पर आधारित एक अच्छी फिल्म है, लेकिन फिर भी फिल्म में कुछ कमी महसूस होती नजर आ सकती है। साथ ही, पहलगाम त्रासदी के इर्द-गिर्द सेंसिटिविटी को देखते हुए, कुछ दर्शकों को यह परेशान करने वाली लग सकती है।

फाइनल रिव्यू

कुल मिलाकर, ग्राउंड जीरो उन लोगों के लिए एक अच्छी फिल्म असल जिंदगी से प्रेरित युद्ध नाटकों में इंट्रेस्ट रखते हैं। फिल्म का टॉपिक अच्छा है लेकिन फिर भी इस फिल्म में ड्रामे की कमी नजर आई। सेंसिटिव मुद्दे पर होने के बावजूद यह फिल्म आपको इमोशनल करने में नाकामयाब होती है। इसलिए फिल्मीबीट हिंदी की तरफ से इस फिल्म को मिलते 2.5 स्टार।

More from Filmibeat

Read more about: emraan hashmi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X