REVIEW: 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती'.. ना मस्ती और ना कॉमेडी.. सिर्फ फूहड़ता!

Rating:
1.0/5
Star Cast: रितेश देशमुख, आफ़ताब शिवदासानी, विवेक ओबरॉय, उर्वशी रौतेला, मिष्टी
Director: इंद्र कुमार

फिल्म- ग्रेट ग्रैंड मस्ती

कई बार पोस्टपोंड- प्रीपोंड होने के बाद आखिरकार इंद्र कुमार की एडल्ट- कॉमेडी फिल्म 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' रिलीज हो ही गई।यह मस्ती फैंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इससे पहले मस्ती और ग्रैंड मस्ती को एक खास दर्शक वर्ग ने बेहद पसंद किया था। लेकिन ग्रेट ग्रैंड मस्ती शायद आपकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरेगी।

Great Grand Masti Movie Review

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी तीन दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। अमर सक्सेना (रितेश देशमुख), मीत मेहता (विवेक ओबेरॉय) और प्रेम चावला (आफताब शिवदसानी) अपनी अपनी साधारण लाइफ जी रहे होते हैं। लेकिन तीनों ही अपनी अपनी पत्नी से ऊब चुके हैं। ऐसे में ये तीनों प्लान कर एक गांव जाते हैं- दूधवाला.. और शुरू होती है इनकी ग्रेट ग्रैंड मस्ती। वहां, ये तीनों एक हवेली में रहते हैं, जहां इन्हें मिलती है रागिनी (उर्वशी रौतेला).. जो कि एक भूत होती है.. सॉरी वर्जिन भूत होती है।

अब ये तीनों दोस्त भूत से अपनी जान कैसे बचाते हैं और इन्हें अपनी पत्नी की कद्र किस तरह होती है.. यह देखने के लिए आपको सिनेमाघरों तक जाना पड़ेगा।

अभिनय

तीन दोस्तो के किरदार में रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदसानी ठीक ठाक लगे हैं। यहां यह कहना जरूरी है कि मस्ती सीरिज की बाकी दो फिल्मों की तरह यहां इनकी ट्यूनिंग थोड़ी कम दिखी। भूत रागिनी के किरदार में उवर्शी रौतेला के पास ग्लैमरस दिखने के अलावा कोई स्कोप नहीं थी। लिहाजा, उनकी एक्टिंग पर कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती है। वहीं, रितेश की पत्नी बनीं पूजा बोस, विवेक की पत्नी मिष्टी और आफताब की पत्नी के किरदार में श्रद्धा दास एवरेज रही हैं।

म्यूजिक

फिल्म का म्यूजिक संजीव दर्शन, शारिब और तोषी शान ने दिया है। फिल्म के गाने एवरेज हैं। शायद ही कोई गाना आपके मुंह पर चढ़ेगा।

क्यों देंखे-

मस्ती सीरिज के फैन हैं तो एक बार यह फिल्म देखी जा सकती है।

निगेटिव बातें

फिल्म की कहानी ही नहीं, बल्कि ग्रेट ग्रैंड मस्ती आपको एक्टिंग के मामले में भी बोर करेगी। फिल्म एडल्ट कॉमेडी होने के बावजूद यहां कॉमेडी गायब दिखेगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X