..................... Golmal Returns: Movie Review | गोलमाल कर गई 'गोलमाल रिटर्न्स' - Hindi Filmibeat

गोलमाल कर गई गोलमाल रिटर्न्स

By Staff

Golmal Returns
निर्माता : ढिलिन मेहता
निर्देशक : रोहित शेट्टी
संगीतकार : प्रीतम चक्रवर्ती
कलाकार : अजय देवगन, करीना कपूर, अरशद वारसी, अमृता अरोरा, तुषार कपूर, अंजना सुखानी, श्रेयस तलपदे, सेलिना जेटली, मुरली शर्मा, मुकेश तिवारी, ब्रजेश हीरजी, संजय मिश्रा

गोलमाल रिटर्नस, इस सिरीज की पहली फिल्म गोलमाल से कमतर है, जबकि निर्माताओं का दावा था कि यह फिल्म अधिक बडी और अधिक मजेदार होगी। निसंदेह यह फिल्म अधिक बडी तो है लेकिन अधिक मजेदार बिल्कुल नहीं है।

गोपाल (अजय देवगन) अपनी पत्नी एकता (करीना कपूर), बहन एशा (अमृता अरोडा) और जीजा लकी (तुषार कपूर) के साथ रहता है। एकता को सास बहु के धारावाहिक दिवानगी की हद तक पसंद है।

एक बार गोपाल को एक रात एक याच पर गुजारनी पडती है, जहाँ मीरा [सेलिना जेटली] भी होती है। गोपाल उसको गुण्डो से बचाता है। दूसरे दिन एकता को इस बारे मे पता चलता है तो उसे गोपाल पर शक हो जाता है। और उसके बाद एक कोमिकल कहानी शुरू होती है जहाँ माधव [अरशद वारसी] और लक्ष्मण [श्रेयास तलपड़े] भी जुडते हैं।

35 वर्ष पूर्व प्रदर्शित किरण कुमार और राधा सलूजा अभिनीत 'आज की ताजा खबर" (1973) से प्रेरणा लेकर 'गोलमाल रिटर्न्स" का निर्माण किया गया है।

पटकथा कमजोर होने से निर्देशक रोहित शेट्टी भी असहाय नजर आए और फिल्म को डूबने से नहीं बचा सके। संगीत भी निराशाजनक है। 'था करके" ही ठीक कहा जा सकता है।

तुषार और श्रेयस तलपदे का अभिनय उम्दा है। श्रेयस ने फिर दिखाया कि वे हास्य भूमिकाएँ अच्छे से निभा सकते हैं। दोनों जब-जब परदे पर आते हैं, दर्शकों को राहत महसूस होती है। अजय देवगन, करीना कपूर और सेलिना जेटली ठीक-ठाक रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X