REVIEW: 'घायल वन्स अगेन'.. 10 किलो के पंच के साथ सनी देओल!
अजय मेहरा.. नाम तो सुना होगा! नहीं याद है तो हम बता दें, साल 1990 में आई सुपरहिट फिल्म 'घायल' के अजय मेहरा यानि की सनी देओल एक बार फिर बड़े परदे पर वापस आएं हैं। फिल्म घायल जहां खत्म हुई थी, वहीं से शुरू होती है 'घायल वन्स अगेन'। इस बार अजय के टार्गेट में है सफेद कॉलर वाले भ्रष्ट ऑफिसर। 14 साल जेल में गुजारने के बाद अजय मेहरा बाहरी दुनिया में कदम रखता है। थोड़ा परेशान..थोड़ा गुमराह.. लेकिन भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने की कसम के साथ।
अजय मेहरा फिल्म में पत्रकार की भूमिका में हैं। शरीफ लोगों को उनपर भरोसा है तो भ्रष्ट को उनका डर। बहरहाल, फिल्म में काफी ट्विस्ट एंड टर्न्स हैं। यहां चार नए कलाकार भी दिखेंगे और अजय मेहरा होंगे उनके मसीहा। इन चारों बच्चों के हाथ एक ऐसा वीडियो आ जाता है, जिससे देश के सबसे बड़े इंडस्ट्रियलिस्ट राज बंसल का पर्दाफाश हो सकता है। लेकिन सच्चाई है, तो झूठ की ताकत से तो उसे गुजरना ही पड़ेगा।

बता दें, फिल्म का क्लाईमैक्स हॉलीवुड कॉमेडी एक्शन फिल्म True Lies से लिया गया है। फिल्म में सनी देओल के अलावा सोहा अली खान, ओम पुरी, टिस्का चोपड़ा, सचिन खेडेकर, नरेन्द्र झा मुख्य किरदारों में दिखेंगे।
बहरहाल, यहां जानें फिल्म की पूरी रिव्यू-
[नोट: कहते हैं कुछ बातों का भान इंसान को समय रहते हो जाना चाहिए.. वर्ना वह हानिकारक हो सकता है.. काश सनी देओल भी यह बात समझ जाएं।]


Click it and Unblock the Notifications











