घनचक्कर देख चक्कर आ गये- फिल्म रिव्यू
फिल्म- घनचक्कर
निर्माता- रॉनी स्क्रूवाला, सिद्धार्थ रॉय कपूर
निर्दशन- राजकुमार गुप्ता
स्टारकास्ट- विद्या बालन, इमरान हाशमी, राजेश शर्मा, नमित दास
संगीत- अमित त्रिवेदी
विद्या बालन की फिल्म हो तो कुछ ना कुछ तो फिल्म में होगा। यही सोच शायद लोग सिनेमाहॉल तक घनचक्कर देखने पहुंच जाएंगे। लेकिन ये कोई सलमान खान की फिल्म नहीं जो बिना किसी कहानी सिर्फ सलमान के एक्शन के चलते हिट हो जाए। हर एक फिल्म की अपनी यूएसपी होती है अगर घचक्कर की बात की जाए तो फिल्म की स्टारकास्ट ही फिल्म की यूएसपी कहे जा सकते हैं। बाकी फिल्म की कहानी, गाने कुछ भी एंटरटेनिंग नहीं हैं। विद्या और इमरान के कई सारे एडल्ट कॉमेडी के सीन्स फिल्म में ठूंस ठूंस कर डाले गये हैं जो कि फिल्म को परिवार के साथ देखने लायक नहीं छोड़ती। कहानी की रफ्तार इतनी धीमी और बोरिंग है कि शायद इंटरवल में लोग बाहर आएंगे और वापस ना जाने की सोचेंगे।
घनचक्कर फिल्म में सबकुछ डालने के चक्कर में फिल्म के निर्देशक लगता है कि काफी कंफ्यूज हो गये थे कि आखिर किस सीन को कैसे यूज करना है। रोमांस, कॉमेडी और थ्रिलर इन सभी की खिचड़ी बनाकर राजकुमार गुप्ता जी ने फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर चलाने की कोशिश की है लेकिन इन सभी की खिचड़ी ने फिल्म को कहीं का नहीं छोड़ा। एक्टिंग की बात की जाए तो इमरान हाशमी और विद्या बालन ने अपनी तरफ से कोई कमी नहीं छोड़ी है लेकिन जब कहानी में ही कोई दम ना हो तो फिल्म भला कैसे लोगों को सीट पर रोके रह सकती है। विद्या के लिए घनचक्कर उनके पिछले लगातार हिट फिल्मों के रिकॉर्ड को बुरी तरह से तोड़ने वाली फिल्म साबित होगी।
घनचक्कर फिल्म का पहला ही दिन फिल्म की असलियत सामने ले आएगा। अमित त्रिवेदी द्वारा डाले गये कुछ गाने जरुर थोड़ा मनोरंजक हैं लेकिन फिल्म की सफलता के लिए ये गाने भी कुछ कमाल नहीं कर पाए। हालांकि कुछ लोगों को घनचक्कर भी एंटरटेनिंग लग सकती है क्योंकि आजकल लोगों को बिना सिरपैर की कहानियां पसंद आ रही हैं लेकिन यकीन मानें घनचक्कर देखकर आपको भी चक्कर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी इस तरह है।


Click it and Unblock the Notifications











