सेकेंड हाफ में हिट है फुकरे: फिल्म रिव्यू
फिल्म- फुकरे
एक्टर- पुलकित सम्राट, मंजोत सिंह, वरुण शर्मा, अली फजल, ऋचा चड्ढा, प्रिया आंनंद और विशाखा सिंह
निर्देशक- मृगदीप सिंह लांबा
निर्माता- फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी
संगीत- राम संपत
(सोनिका मिश्रा) फरहान अख्तर की फिल्म फुकरे को लेकर काफी दिनों से चर्चा हो रही थीं। सभी को उम्मीद थी कि फरहान ने ये फिल्म बनाई है तो कुछ तो खास होगा इस फिल्म में। पुलकित सम्राट, मंजोत सिंह, वरुण, अली फजल, प्रिंया आनंद, ऋचा चड्ढा और विशाखा सिंह जैसे यंग सितारों से सजी ये फिल्म यंगस्टर्स में काफी चर्चित रही क्योंकि इस फिल्म का निर्माण खुद जाने माने एक्टर, राइटर, निर्देशक और निर्माता फरहान अख्तर ने किया है। फिल्म का निर्देशन किया है मृगदीप सिंह लांबा ने। फुकरे फिल्म को देखने के बाद ये कहना गलत ना होगा कि फिल्म का विषय और फिल्म के किरदार बहुत ही टची और बहुत ही एंटरटेनिंग है। फिल्म में काफी कुछ नया देखने को मिलेगा एक्टिंग के पहलू से, निर्देशन के पहूल से और साथ ही फिल्म की कहानी के पहलू से।
कहानी- फुकरे फिल्म कहानी है चार यंग लड़कों की जो पैसा कमाने और अपने सपने पूरे करने के लिए शॉर्टकट का इस्तेमाल करते हैं। हनी और चूचा काफी अच्छे दोस्त हैं। चूचा (वरुण धवन) कुछ सपने देखता है कुछ अजीब से जिन्हें वो जब हनी (पुलकित सम्राट) को बताता है तो वो उसे डिकोड करके कुछ नंबर बनाता है और उन नंबर की लॉटरी खरीदता है। वो लॉटरी हमेशा लगती है और उन्हें पैसै मिलते हैं। एक दिन हनी प्लान बनाता है कि वो इस तरीके को यूज करके ढ़ेर सारा पैसा बना सकते हैं। उसी दौरान लाली (मंजोत सिंह) और ज़फर (अली फजल) भी चूचा और हनी से मिलते हैं और अपनी कुछ ख्वाहिशों को पूरा करने के लिए उनके साथ मिल जाते हैं।
चारों दोस्त मिलकर भोली पंजाबन (ऋचा चड्ढा) से मिलते हैं जो कि एक फीमेल गैंग्सटर है और उससे फाइनेंस करने को कहते हैं। भोली पंजाबन भी उनके साथ मिल जाती है लेकिन फिर कुछ ऐसे हादसे होते हैं जिनकी वजह से चारों की लाइफ बदल जाती है और उनके पूरे प्लान की वाट लग जाती है।
फुकरे फिल्म के बारे में और जानने के लिए पढ़िये स्लाइड्स।


Click it and Unblock the Notifications