#Review: फ्रीकी अली, 10 मिनट में बाहर नहीं आए तो आपको 'खान - बीमारी' है!

Rating:
1.5/5
Star Cast: नवाजुद्दीन सिद्दकी, अरबाज खान, एमी जैक्सन, जस अरोरा, सलमान खान
Director: सोहेल खान

फिल्म - फ्रीकी अली
WARNING:

  • कुछ फिल्में अच्छी होती हैं और कुछ बेकार। पर कुछ फिल्में KHAN फिल्में होती हैं, जिनका अच्छे बुरे से कोई सरोकार नहीं होता। ये वही फिल्म है।
  • कॉमेडी एक अच्छा क्षेत्र होता है लेकिन जब कॉमेडी सर्कस के हर चुटकुले पर हंसने वाले जज उसे सीरियसली ले लेते हैं तो कॉमेडी महान क्षेत्र बन जाता है।
  • अरबाज़ खान एक एक्टर हैं, इस फिल्म में भी। क्यों हैं, ये तो हम भी पता लगा रहे हैं।
  • इस फिल्म को सलमान खान ने प्रमोट किया है तो इसे देखना आपका धर्म है।
    Freaky Ali Film review

तो जैसा कि हम आपको बता रहे थे कि इस देश में किसी भी चीज़ के साथ अगर खान लग जाता है तो वो पवित्र हो जाती है, ऐसी ही पवित्र सी ये कहानी है एक कच्छे बेचने वाले की।

फ्रीकी अली में जितनी कॉमेडी है वो ट्रेलर में दिखाई जा चुकी है। फिल्म का ट्रेलर ही इसका सबसे अच्छा पार्ट था। फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी केवल इसलिए हैं क्योंकि फिल्म के प्रोड्यूसर सलमान खान हैं।

Freaky Ali Film review

कहानी
फिल्म है अली की जो अंडरगार्मेंट्स का बिज़नेस करता है। लेकिन लड़की वालों को पता है कि वो गार्मेंट्स का बिज़नेस करता है। शादी वाले दिन लड़की वालों को पता चलता है कि वो गार्मेंट नहीं अंडरगार्मेंट का बिज़नेस करता है और शादी टूट जाती है।

Freaky Ali Film review

इस कच्छे बेचने वाले का एक दोस्त है - मक़सूद (अरबाज़ खान) जिसे लगता है कि मूंछों में वो कॉमिक टाइमिंग अच्छी रख लेता है। बहरहाल वो सब बाद में, मकसूद और अली मिलकर वसूली का धंधा डाल लेते हैं और एक दिन ऐसे ही एक गोल्फ क्लब में एक अमीर आदमी, इस कच्छे बेचने वाले को चैलेंज कर देता है कि वो अमीरों वाला खेल, गोल्फ खेल के दिखाए। वहीं पर अली को पहली नज़र में प्यार हो जाता है मेघा (एमी जैक्सन) से।

Freaky Ali Film review

बस इसके बाद गली क्रिकेट खेलने वाला ये कच्छे बेचने वाला गरीब आदमी कैसे अमीरों के खेल की छुट्टी कर देता है यही फिल्म की कहानी है।

अभिनय
जब फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी हों तो अभिनय की बात नहीं की जानी चाहिए। लेकिन उन्होंने ये फिल्म कर के ऐसी कोई तोप नहीं मारी। उन्हें अभिनय आता है सब जानते हैं, ऐसे में फ्रीकी अली जैसी ढीली ढाली स्क्रिप्ट क्यों, ये ज़्यादा गंभीर मुद्दा है।

Freaky Ali Film review

अरबाज़ खान काफी सालों से एक्टिंग करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आज तक उनकी परफॉर्मेंस सेम है, इसके लिए बधाई। हां, इस फिल्म में उन्हें लगा कि मूंछे रख लेने से शायद उनकी कॉमेडी लोगों को समझ आए।

Freaky Ali Film review

सीमा बिस्वास को कोई नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की मां क्यों बनाएगा और जस अरोड़ा को नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ एक ही फ्रेम में एक्टिंग क्यों करवाएगा, ये सब गहन चिंतन का विषय है।

Freaky Ali Film review

फिल्म में एमी जैक्सन भी हैं...सुंदर लगी हैं, तीन चार डायलॉग भी हैं, खैर वो बहुत सुंदर लगी हैं। बात यहीं खत्म करते हैं।

Freaky Ali Film review

डायरेक्शन
सोहेल खान ने कुछ दिनों पहले कहा था कि उन्हें एक्टिंग में अच्छे रोल नहीं मिल रहे थे इसलिए उन्होंने निर्देशन करने की ठानी। लेकिन अब इससे ज़्यादा साफ तरीके से कैसे कहा जाए कि भाईजान....रहन दें, आपसे नहीं हो पाएगा।

Freaky Ali Film review

कमज़ोर पक्ष
इस पूरी फिल्म में कुछ भी है मज़बूत नहीं है, यही फिल्म का कमज़ोर पक्ष है।

मज़बूत पक्ष
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को कांपती हुई सलामी, पूरी फिल्म शूट करने के लिए, लचर संवादों और ढीली स्क्रिप्ट के बावजूद।

मत देखिए
बहरहाल, 100 बात की एक बात ये है कि फिल्म में देखने लायक कुछ है नहीं।

Freaky Ali Film review

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X