फॉर मोर शॉट्स प्लीज 2 रिव्यू: करियर, शादी और सेक्स के बीच जूझती ग्लैमरस महिलाओं की दुनिया और खुशियां
वेब सीरीज: फॉर मोर शॉट्स प्लीज सीज़न 2
स्टार कास्ट: कीर्ति कुल्हारी, मानवी गागरू, सयानी गुप्ता, वीजे बानी, प्रतीक बब्बर, मलिंद सोमन, अमृता पुरी
निर्देशक: अनु मेनन, नुपुर अस्थाना
ओटीटी: प्राइम वीडियो
पहले सीज़न की तरह 'फॉर मोर शॉट्स प्लीज़ 2' उन्हीं चार आज़ाद लड़कियों की कहानी को आगे बढ़ाती है। अमेज़न प्राइम की वेब सीरीज की दूसरे सीज़न में हमें ज्यादा इमोशन, खूबसूरती, ग्लैमर और बोल्ड सीन देखने को मिलते हैं। साथ ही नए दौर की महिलाओं की कहानी इंस्पायर भी करती है। पहले सीज़न की तरह ही 'फॉर मोर शॉट्स प्लीज' की ये चारों महिलाएं न दुखड़ा रोती हैं और न ही खुद को अबला नारी समझती हैं। ये कहानी दिखाने की कोशिश करती है कि महिलाएं भी जिद्दी और स्वार्थी हो सकती हैं। इस कहानी में भी चारों लड़कियां तमाम मुसीबतों का सामना करती हैं और फिर अपनी ही गलतियों से सीखती हैं।
'फॉर मोर शॉट्स प्लीज़ सीजन -2' की पूरी प्राइमेरी कास्ट महिलाओं से भरी थी। दिलचस्प बात यह है कि इसकी दोनों डायरेक्टर भी महिला ही थीं। इसके साथ ही इसके लीड रोल में चार हीरोइनें है, जिन्हें इस वेब सीरीज का हीरो भी कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इस सीरीज के चारों किरदार ही इस सीरीज को मुकमल करते हैं।

फिल्मों के परे हमें वेब सीरीज में एकदम अलग विषय देखने को मिलते हैं। ऐसा ही कुछ अनु मेनन और नुपुर अस्थाना ने 'फॉर मोर शॉट्स प्लीज़' बनाकर किया है। ये वेब सीरीज दिखाती है कि महिलाओं के लिए भी करियर, घूमना-फिरना, पार्टी करना और यहां तक कि सेक्स और रिलेशनशिप को लेकर एक स्ट्रॉन्ग थिंकिंग गढ़ी जानी जरूरी है।


Click it and Unblock the Notifications