फितूर फिल्म रिव्यू: 3 स्टार...हसीन, खूबसूरत पर खुदगर्ज़ इश्क
आदित्य रॉय कपूर और कैटरीना कैफ स्टारर अभिषेक कपूर की फितूर रिलीज़ हो चुकी है और फिल्म के बारे में हमें आपसे वाकई काफी बातें करनी हैं। फितूर एक अच्छी कोशिश है जो कमज़ोर कास्टिंग पर आकर ठहर जाती है। लेकिन डायरेक्टर अभिषेक कपूर अपनी इस गलती को बहुत ही खूबसूरती से दो चीज़ों से ढंक लेते हैं - बेहतरीन फ्रेम और उम्दा म्यूज़िक। फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर बेहतरीन है।
फितूर एक प्रेम कहानी है और आपको इस फिल्म को देखकर प्यार हो जाएगा, कश्मीर से। अभिषेक कपूर कश्मीर के प्यार में इतना खो चुके थे कि उन्हें और कुछ याद ही नहीं रहा। हालांकि आदित्य रॉय कपूर ने अपने कैरेक्टर नूर पर काफी मेहनत की है पर फिल्म का पूरा फोकस है कैटरीना कैफ का किरदार फिरदौस। और यही है फिल्म की सबसे बड़ी कमी।

हमारे साथ जानिए फितूर का पूरा हाल और फिर तय करिए कि फिल्म देखें या नहीं -


Click it and Unblock the Notifications