एक खत की वजह से अधूरा रह गया फ्रेडी का प्यार- फाइडिंग फेनी फिल्म रिव्यू

By Sonika

Rating:
4.0/5

निर्माता- दिनेश विजन
निर्देशक- होमी अदजानिया
कलाकार-दीपिका पादुकोण,अर्जुन कपूर,नसीरुद्दीन शाह,डिंपल कपाड़िया,पंकज कपूर
संगीत- सचिन जिगर

हम अक्सर ही अपने प्यार का इजहार करने से झिझकते हैं ये सोचकर कि कहीं सामने वाला हमें ना ना बोल दे। लेकिन अक्सर ही इस वजह से हमारा प्यार अधूरा रह जाता है, हम अपनी जिदंगी की सबसे बड़ी खुशी पाने से रह जाते हैं। लेकिन यहां तो हमें पता होता है कि हमने अपने प्यार का इजहार किया ही नहीं तो हम इस अधूरेपन को खुद ही चुनते हैं। लेकिन अगर कभी ऐसा हो कि हम अपने प्यार का इजहार कर दें और उसके बाद भी हमें जवाब ना मिले और बाद में हमें पता चले कि हमारा इजहार उस तक पहुंचा ही नहीं तो कैसा लगेगा आपको। इसी सोच पर होमी अदजानिया की फिल्म फाइडिंग फेनी आधारित है।

फिल्म में फ्रेडी (नसीरुद्दीन शाह) को करीब 46 साल बाद एक खत वापस मिलता है जो कि उन्होंने फेनी, अपने प्यार को लिखा था। इस खत के जरिये उन्होंने फेनी से अपने प्यार का इजहार किया था और शादी के लिए पूछा था। 46 साल फ्रेडी इसी सोच में जीता रहा कि फेनी ने उसके प्यार को नहीं अपनाया और इसलिए जवाब नहीं दिया। जबकि सच तो ये था कि फेनी तक ये खत पहुंचा ही नहीं। फ्रेडी इस बात से बेहद दुखी होता है। आखिरकार (दीपिका पादुकोण), डिंपल कपाड़िया, पंकज कपूर और अर्जुन कपूर सब फ्रेडी के साथ मिलकर फेनी को ढूंढने निकलते हैं ताकि वो ये जान सकें कि अगर फेनी तक ये इजहार पहुंचता तो उसका जवाब क्या होता।

फिल्म की कहानी बेहद ही अलग सोच पर आधारित है। हालांकि ये बहुत ही साधारण सी कहानी है लेकिन जिस तरह से फिल्म में इसे ढाला गया है, जिस तरह से किरदारों को चित्रित किया गया है वो बेहतरीन है। होमी ने हर एक कलाकार के जरिये एक आम इंसान के जज्बातों का खूबसूरत पहलू परदे पर उतारा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X