कमीने: विशाल की एक और बेहतरीन फिल्‍म

By Staff

निर्देशक: विशाल भारद्धाज
संगीत: विशाल भारद्धाज
निर्माता: रॉनी स्‍क्रूवाला
लेखक: विशाल भारद्धाज

कलाकार: शाहिद कपूर, प्रियंका चोपड़ा, अमोल गुप्‍ते, देब मुखर्जी, रजतभा दत्‍ता, हरीश खन्‍ना, कर्लोस पाका, चंदन राय सान्‍याल, तेनजिंग नीमा, शिव सुब्रहमनियम, ऋषिकेश जोशी

विशाल भारद्धाज की फिल्‍म कमीने उनकी पिछली फिल्‍मों की तरह ही एक शानदार फिल्‍म है। भारद्धाज की फिल्‍मे लीक से हटकर होती है। कमीने में शाहिद को उनके करियर का अब तक का सबसे बेहतर अभिनय करने का मौका मिला है। फिल्‍म ओंकारा ने जो सैफ अली खान के करियर में योगदान दिया था वैसा की कुछ शाहिद के साथे होने की पूरी संभावना है।

फिल्‍म शुरू से लेकर अंत तक आपकों बांधे रखती है। फिल्‍म की कहानी, अभिनय और संगीत सब कुछ दमदार है। फिल्‍म में बैकग्राउंड संगीत के रूप में प्रयोग किया गया गाना धन ते नन तो फिल्‍म के लिए राष्‍ट्रगान जैसा बन गया है।

फिल्‍म दो जुड़वा भाइओं चार्ली और गुड्डू पर केंद्रित है। दोनों की भूमिका में शाहिद कपूर है। दोनों भाइओं को बोलने की समस्‍या चार्ली स को हमेशा फ बोलता है वहीं गुड्डू बोलते समय हकलाता है। चार्ली को अपराध की दुनियां रास आती है वहीं गुड्डू एक स्‍वयंसेवी संगठन में काम करता है। कई सालों से दोनों की एक दूसरे से मुलाकात नहीं हुई है। गुड्डू की प्रेमिका स्‍वीटी (प्रियंका चोपड़ा) एक बहुत बड़े गैंगस्‍टर भोपे भाउ (अमोल गुप्‍ते) की बहन है। चार्ली ड्रग माफिया के चंगुल में फंस जाता है और गु्ड्डू भोपे भाउ की दुश्‍मनी का शिकार बनता है।

फिल्‍म में एक्‍शन, इमोशन, ड्रामा, सस्‍पेंस, राजनीतिक महत्‍वकांक्षाएं, ड्रग व्‍यापार सभी कुछ इन दो जुड़वा भाइओं की कथा के साथ परोसा गया है। फिल्‍म तारे जमीन पर के निर्देशक अमोल गुप्‍ते ने शानदार अभिनय किया है। प्रियंका ने भी अपने रोल के साथ पूरा न्‍याय किया है। एक मराठी मुलगी के रूप में उनका बिंदास अभिनय लोगों को जरूर भाएगा। सभी कलाकारों ने बेहतर काम लिया है।

कमीने एक शानदार फिल्‍म है जिसे देखने जरूर जाएं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X