कमबख्त इश्क: फूहड़ कामेडी की भरमार
निर्देशक: सबीर खान
कलाकार: करीना कपूर, अक्षय कुमार, अमृता अरोरा, सिलवेस्टर स्टालोन, डेनिस रिचर्डस, ब्रांडन रूथ, आफताब शिवदासानी
निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक सबीर खान फिल्म कमबख्त इश्क बड़े बजट की फिल्म है। खतरों के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अपनी चिरपरिचित कामेडी में फूहड़ संवादों का तड़का लगाया है और बेबो करीना कपूर अपने हॉट लुक से बाकी कमी पूरी करने की कोशिश की है।
बालीवुड की फिल्में अब हालीवुड में प्रवेश कर गई है। वो जमाना गया जब फिल्म में विशेष भूमिका में हीराइन को बचाने के लिए सनी देओल या फिर शाहरूख खान की एंट्री होती थी या फिर फिल्म की दूसरी हीरोइन जो कहानी को नया मोड़ देती थी जैसे कि हेलेन या फिर राखी सावंत अब इनकी जगह हालीवुड अभिनेता सिलवेस्टर स्टालोन और डेनिस रिचर्डस को लिया जाने लगा है।
फिल्म के हीरो हीरोइन एक दूसरे को कुतिया और कुत्ता कहते है। हीरोइन को लगता है कि लड़को के पास दिमाग नही होता है। लगता है निर्देशक सबीर खान को लगता है कि दर्शकों के पास भी दिमाग नही होता है। इसीलिए जैसे चाहे फिल्म परोस दी।
विराज (अक्षय कुमार) एक भारतीय स्टंटमैन है जो हालीवुड मे काम करता है। वह महिलाओं के साथ फ्लर्ट करने में यकीन रखता है। उसे लगता है कि महिलाएं के केवल दो चीजों के लिए होती है प्रेम करने के लिए और सिर्फ प्रेम करने के लिए। फिल्म के पहले घंटे में वह स्मृता (करीना कपूर) से फ्लर्ट करता है। स्मृता एक सुपरमाडल है जो कि सर्जन बनना चाहती है। स्मृता पुरूषों से नफरत करती है वह बिना पुरूषों के जिंदगी गुजारना चाहती है।
विराज का एक छोटा भाई लकी (आफताब शिवदासानी) है जो कामिनी (अमृता अरोरा) से प्यार करता है। विराज से लकी के विचार नहीं मिलते हैं। लकी कामिनी से शादी करना चाहता है। कामिनी भी एक मॉडल है और स्मृता की दोस्त है।
विराज अपने छोटे भाई को समझाता है कि वह शादी जैसे झमेले में न पड़े। स्मृता भी अपनी सहेली को यही बात समझाती है, लेकिन दोनों नहीं मानते।
लकी और कामिनी की शादी होती है और यहीं पर दो विपरीत स्वभाव वाले विराज और स्मृता एक-दूसरे से टकराते हैं। न चाहते हुए भी उन्हें इस शादी का हिस्सा बनना पड़ता है और इस टकराव की वजह से कई हास्यास्पद परिस्थितियाँ उत्पन्न होती हैं।
एक घटना ऐसी घटती है कि जिससे दोनों को इस तरह साथ रहना पड़ता है, जिसके बारे में उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। यहां से दोनो की जिंदगी और सोच बदल जाती है।


Click it and Unblock the Notifications











