..................... Fashion Movie Review | फिल्zwj;म समीक्षा: फैशन - Hindi Filmibeat

फिल्‍म समीक्षा: फैशन

By Staff

Fashion
कलाकार: प्रियंका चोपड़ा, मुग्‍धा गोडसे, कंगना, अरबाज, हर्ष छाया, मधुर, करन जौहर, मनीष मल्‍होत्रा, नील मुकेश, अर्जन बाजवा, समीर सोनी और किटू
निर्देशक: मधुर भंडारकर

तीन बार के राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार विजेता निर्देशक मधुर भंडारकर की फिल्‍म 'फैशन' फैशन जगत के अच्‍छे और बुरे दोनों पहलुओं को दिखाती है।

फैशन एक छोटे शहर की लड़की मेघना ( प्रियंका चोपड़ा) के सपने और उसेके हकीकत में बदलने की कहानी पर केंद्रित है। मेघना एक महत्‍वाकांक्षी लड़की है। वो सुपरमॉडल बनना चाहती है।

उसे अपना सपना पूरा करने की कीमत अदा करनी पड़ती है। उसका सामना हर तरह के लोगो से होता है, जिसमें सोनाली (कंगना रनाउत) और जैनेट (मुग्‍धा गोडसे) और अभिजीत सरन (अरबाज खान) है। अभिजीत सरन (अरबाज खान) एक टायकून है, जो फैशन इंडस्‍ट्री को कंट्रोल करता है।

फिल्‍म की कहानी मेघना के फैशन जगत में चढाव व उतार की यात्रा पर केंद्रित है। महेश लिमये ने अपने छायांकन में फैशन जगत के सभी पहलूओं को बखूबी कैद किया है। निरंजन आयंगर के संवाद बहुत खुबसूरत है। फिल्‍म का संगीत सलीम सुलेमान ने दिया है।

फिल्‍म में वाइल्‍ड लाइफस्‍टाइल, बैकस्‍टैज ड्रामा, वार्डरोब मालफंक्‍शन और कास्‍टींग काउच सभी कुछ मौजूद है। मधुर भंडारकर ने फैशन जगत की सच्‍चाई को बेहतरीन ढंग से दिखाने की कोशिश की है।

कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि उनकी बेहतरीन फिल्‍मों में एक और नाम शुमार हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X