अक्षय के तो जैकलीन लग गये- एंटरटेनमेंट फिल्म रिव्यू
स्टार्स- 3
निर्माता- अक्षय कुमार
निर्देशक- साजिद फरहाद
कलाकार- अक्षय कुमार, तमन्ना, कृष्णा, सोनू सूद, प्रकाश राज, जॉनी लीवर
संगीत- जिगर, मीका सिंह, आतिफ असलम
एक अमीर करोड़पति बाप की नाजायज औलाद, अपने पिता को ढूंढने के लिए सबकुछ छोड़कर निकला हीरो, कुछ यही कहानी है साजिद फरहाद की इस शुक्रवार रिलीज हो रही एंटरटेनमेंट फिल्म की। अगर 'एंटरटेनमेंट' 80 या 90 की शुरुआती दौर में बनी होती तो शायद ये अमिताभ की लावारिस की तरह ही ट्रेजिक, रोना धोना टाइप्स फिल्म होती। लेकिन साजिद फरहाद की एंटरटेनमेंट कॉमेडी फिल्म है, जैसी की आजकल की फिल्में आमतौर पर होती हैं, जिसमें रिश्ते और इमोशन्स को कॉमेडी के तड़के में मिलाकर परोसा गया है।
कहानी- आज के दर्शकों की एंटरटेनमेंट को लेकर जो अपेक्षाएं होती हैं उन सभी का ध्यान साजिद व फरहाद ने रखा है। अक्षय कुमार, कृष्णा और जॉनी लीवर की कॉमेडी टाइमिंग गजब की है। पूरी फिल्म में इन लोगों के डायलॉग्स इतनी बारीकी और एंटरटेनिंग लिखे गये हैं कि दर्शक खुद को फिल्म के दौरान बोर महसूस नहीं करेंगे। फिल्म की कहानी है एक अमीर करोड़पति पिता के नाजायज बेटे अखिल लोखंडे (अक्षय कुमार) की। अखिल एक दिन में चार चार काम करके अपने पिता की बीमारी का इलाज करा रहा होता है और एक दिन उसे पता चलता है कि असल में वो जिसे अपना पिता समझ रहा है वो उसका पिता नहीं है।
अखिल को पता चलता है कि वो एक अमीर हीरों के व्यापारी पन्नालाल जौहरी की नाजायज औलाद है। उसी के साथ ही उसे ये भी खबर मिलती है कि जौहरी की अचानक ही मौत हो गयी है और उसके बाद उसकी 3000 करोड़ की संपत्ति उसके सबसे नजदीकी रिश्तेदार को दी जाएगी। अखिल अपने पिता की संपति के लिए विदेश जाता है जहां जाकर उसे पता चलता है कि उसके पिता ने अपनी सारी संपत्ति अपने चहेते कुत्ते एंटरटेनमेंट के नाम कर दी है। अखिल अपनी जायदाद वापस लेने के लिए जुट जाता है और यही से शुरु होता है एंटरटेनमेंट का एंटरटेनिंग सफर।
अखिल को अपने पिता की संपत्ति मिलती है या नहीं, और इन सबके लिए उसे क्या क्या पापड़ बेलने पड़ते हैं ये जानने के लिए आपको देखने होगी एंटरटेनमेंट। लेकिन हम फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातें आपको जरुर बात सकते हैं जिन्हें जानने के बाद आपको ये फैसला करने में आसानी होगी कि एंटरटेनमेंट देखने जाना चाहिये या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











