ई.एम.आई में जचे केवल सत्तार भाई

निर्देशक : सौरभ काबरा
संगीत : चिरंतन भट्ट
कलाकार : संजय दत्त, उर्मिला मातोंडकर, अर्जुन रामपाल, मलाइका अरोरा खान, आशीष चौधरी, नेहा ओबेरॉय, कुलभूषण खरबंदा, मनोज जोशी, दयाशंकर पांडे
'ईज़ी मंथली इंस्टॉलमेंट" को आधार बनाकर निर्देशक सौरभ काबरा ने 'ई.एम.आई." का निर्माण किया है। यह उनकी पहली फिल्म है। फिल्म का विषय अच्छा है लेकिन अच्छी तरह बन नही पाई।
यह फिल्म उन लोगों पर आधारित है जो ऋण (लोन) तो ले लेते हैं लेकिन चुकाते नहीं। इसे वसूलने का काम संजय दत्त को सौंपा जाता है।
फिल्म की कहानी अर्जुन रामपाल, आशीष चौधरी, कुलभूषण खरबंदा और उर्मिला मातोंडकर के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में संजय दत्त को छोड़कर किसी भी कलाकार का प्रदर्शन ठीक नहीं है।
संगीत भी बेदम है और कुछ गीत हटाए जा सकते हैं। कुल मिलाकर फिल्म को केवल संजय दत्त की वजह से देखने जा सकते है।


Click it and Unblock the Notifications