Emergency Review: Kangana Ranaut की एक्टिंग कमाल, इंदिरा गांधी के रोल को शिद्दत से निभाया, विशाक ने किया हैरान

Emergency

Rating:
3.5/5

Starcast: Kangana Ranaut, Anupam Kher, Shreyas Talpade, Satish Kaushik, Vishak Nair, Milind Soman

Director: Kangana Ranaut

Emergency Review: कंगना रनौत स्टारर फिल्म, जिसका उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वो आखिरकार रिलीज हो गई। बड़ी स्टारकास्ट से सजी ये फिल्म क्या देखने लायक है या फिर वन टाइम वॉच है या फिर पैसों की फिजूलखर्ची? आइए इस रिव्यू में जानते हैं...

एक लड़की जिसकी रगों में खून के साथ सत्ता बहती है, जिसके आस-पास सिर्फ कुर्सी के किस्से ही गढ़े जाते हैं... ऐसे में भला कैसे वो लड़की सिंहासन की लालसा से अछूती रह सकती है। देशप्रेम की भावना जो आगे चलकर कुर्सी के को हर हाल में बचाने की मंशा का रूप ले लेती है, इसी पर ही ये पूरी फिल्म है।

क्या है कहानी

ये फिल्म देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की बायोपिक है। इस फिल्म में इंदिरा गांधी के गूंगी गुड़िया से शेर के सफर पर सवार होने वाली तेज तर्रार और देश को चलाने वाली महिला के सफर को दिखाया है। देश में होने वाली अहम घटनाओं और उन घटनाओं ने कैसे उनके व्यक्तित्व को निखारा इसी कहानी पर टिकी है ये फिल्म।

कैसा है डायरेक्शन

इमरजेंसी फिल्म को कंगना रनौत ने ही डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में इंदिरा गांधी के हर माइलस्टोन को कवर करने की कोशिश की गई है लेकिन इस चक्कर में फिल्म कुछ छूटती सी नजर आ सकती है। फिल्म में इंदिरा गांधी की एंट्री को भी धमाकेदार दिखाया जा सकता था लेकिन उनकी एंट्री काफी फीकी नजर आई। फिल्म कई जगह पर कमजोर पड़ती नजर आई लेकिन इंटरवल के बाद फिल्म ने अपनी रफ्तार पकड़ी और इंदिरा के कैरेक्टर में कुछ सकारात्मक पहलू दिखाए।

कैसी है एक्टिंग

इस फिल्म में कई शानदार एक्टर्स ने काम किया है। जिसमें कंगना रनौत ने इंदिरा के रोल में उनके कैरेक्टर के साथ न्याय करने की पूरी कोशिश की। वहीं, श्रेयश तलपड़े अपने रोल में कमाल लगे। अनुपम खेर ने भी बेहतरीन काम किया। लेकिन इन सबके बीच संजय गांधी का रोल निभाने वाले विशाक नायर एक सरप्राइजिंग एलिमेंट के तौर पर सामने आए। वो अपनी एक्टिंग से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच सकते हैं।

फाइनल रिव्यू

अगर आप इंदिरा गांधी की जर्नी को करीब से जानना चाहते हैं तो आप ये फिल्म देख सकते हैं। इस फिल्म की स्टारकास्ट ने कमाल का काम किया है और विशाक नायर तो फिल्म में कमाल के लगे हैं फिल्मीबीट हिंदी की तरफ से फिल्म को मिलते हैं 3.5 स्टार।

More from Filmibeat

Read more about: kangana ranaut
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X