संगीत भरी प्रेम कहानी है 'एक दीवाना था'
निर्माता : फॉक्स स्टार स्टुडियो
निर्देशक : गौतम मेनन
संगीत : एआर रहमान
कलाकार : प्रतीक, एमी जैक्सन
रेटिंग : 2/5
साउथ के जाने माने फिल्म निर्देशक गौतम मेनन ने अपनी तमिल फिल्म 'विन्नैथांडी वरुवाया' का हिंदी रिमेक 'एक दीवाना था' के नाम से बनाया है। यह सचिन यानि प्रतीक बब्बर और जैस्सी, एमी जैक्सन की प्रेम कहानी है। सचिन ने हाल ही में अपनी पढ़ाई पूरी की है, लेकिन उसका इंट्रस्ट फिल्मों में है। दिन भर वह फिल्म के सेट पर, निर्देशकों के ऑफिस के बाहर और अपने असिस्टेंट डॉयरेक्टर्स दोस्तों के साथ बिताता है।
सचिन अपने परिवार के साथ जुहू रहने चला जाता है और वहां उसकी मुलाकात पहली बार जैस्सी से होता है। पहली ही नजर में वो अपना दिल खूबसूरत जैस्सी को दे बेठता है। जैसे ही उसे पता चलता है कि जैस्सी उसके घर के ऊपर ही रहती है तो वह उसका ध्यान आकर्षित करने के लिए हर तरह की कोशिश करता है। उससे बात करने का बहाना ढूंढता है।
सचीन के प्यार में कई परेशानियां हैं पहली जैस्सी मलयाली क्रिश्चियन है। दूसरी उसके माता पिता बेहद रूढि़वादी हैं। तीसरी यह की जैस्सी सचिन से एक साल बड़ी है। लेकिन इसके बाद भी वो हार नहीं मानता और एक दिन हिम्मत जुटाकर जैस्सी के सामने अपने दिल की बात बता देता है।
जैस्सी का कहना है कि उसके दिल में सचिन के लिए ऐसा कुछ भी नहीं है। वह सचिन को अपना दोस्त बनने के लिए जोर देती है। दोस्त बनते ही वह सचिन से मिलने और बात करने की जरूरत महसूस करती है। यह एक म्युजिकल लव स्टोरी है सचिन और कन्फ्यूज जैस्सी कि जिसमें प्यार है, दर्द है, खुशी है।
प्रतीक ने प्यार की कशिश और जुनून को खूबसूरती से दिखाया है, और एमी भी पहली ही फिल्म में खासी कॉन्फिडेंट दिखाई दी हैं।
फिल्म के गाने को ए आर रहमान ने संगीत बद्ध किया है। इसके गाने पहले ही पसंद किये जा चुके हैं। वैसे फिल्म की कहानी नई नहीं है, फिर भी बेहतर ट्रीटमेंट की वजह से इंटरवल तक तो अच्छी लगती है लेकिन फिर वह ढीली पड़ जाती है। कुल मिलाकर अगर इस वीकएंड में कुछ करने को ना हो तो फिल्म देखी जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











