लिफ्ट में चढ़ने से पहले सोचेंगे लोग: एक थी डायन ट्विटर रिव्यू
इमरान हाशमी, हुमा कुरैशी, कोंकडा़ सेन शर्मा और काल्की कोचलीन की फिल्म एक थी डायन कल यानी 18 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गयी और फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरद्स्त ओपनिंग की है। एकता कपूर की फिल्म एक थी डान में निर्दे्शक कन्नन अइय्यर का बेहतरीन काम है। फिल्म की शुरुआत और फिल्म अपने पहले सीन से लेकर अंत तक दर्शकों को बांधे रखती है। फिल्म में हमेशा की तरह ही इमरान हाशमी ने अपना जादू बरकरार रखा है और कोंकडा सेन सर्मा, हुमा कुरैशी ने अपनी बड़ी बड़ी काली-काली आंखों का जादू लोगों पर काफी अच्छी तरह से चलाया है।
काल्की कोचलीन ने भी कम सीन्स में भी काफी अच्छा काम किया है। हुमा कुरैशी ने फिल्म में इमरान हाशमी के साथ कई इंटिमेट और किसिंग सीन्स दिये हैं। एक थी डायन फिल्म की शुरुआत ही इतने डरावने तरीके से होती है कि लोग शुरुआत से अपने दिल पर हाथ रखकर बैठ जाते हैं। फिल्म को देखते समय भी कई बार लोगों के मुंह से चीख निकल आती है। एक थी डायन में इमरान हाशमी एक बहुत ही फेमस और जाने माने जादूगर हैं और हुमा कुरैशी उनकी गर्लफ्रैंड। हुमा का नाम है तमारा और इमरान का नाम है बोबो। बोबो और तमारा एक साल से एक दूसरे के साथ हैं और जल्द ही एक दूसरे के साथ शादी करने वाले हैं।
बोबो की जिंदगी का एक ऐसा हिस्सा है जिसके बारे में तमारा को कुछ नहीं पता है। बोबो का बचपन एक ऐसी डायन की यादों के साए से घिरा है जिसने उनकी छोटी बहन जो कि मात्र 6 साल की थी की बलि दे दी थी ताकि उसकी ताकत बढ़ सके। बोबो को 20 साल बाद ऐसा लगता है कि वो डायन वापस उसकी जिंदगी में आ गयी है और वो एक बार फिर से डर के साये में जीने लगता है। एक थी डायन फिल्म को देखने के बाद लोगों ने फिल्म के बारे में कई सारे अच्छे कमेंट्स किये हैं। तो आइये जानते हैं कि फिल्म के बारे में ट्विटर यूजर्स का क्या कहना है।


Click it and Unblock the Notifications











