Review: सेक्स और अंग प्रदर्शन से बाहर न निकल सकी- एक पहेली लीला
सनी लियोनी की फिल्म एक पहली लीला आज सिनेमाघरों में रिलीज रही है। एक पहली लीला में सन्नी लियोनी के किरदार के पुनर्जन्म की कहानी है।
मीरा लंदन की मॉडल बहुत यंग फ्रैश टाइज जींस और बहुत स्टाइलिश है। वो राजस्थान जाती है। राजस्थान में वो प्रिसं रणवीर सिंह से मिलती है जिससे उसे प्यार हो जाता है और उनकी शादी हो जाती है। शादी के बाद मीरा के अंदर काफी कुछ बदलाव आता है। वो साड़ी, अनारकली सूट, लंहगा आदि पहनती है।
दूसरी तरफ दिखाई जाती है लीला की कहानी, जो कि बहुत ही बेफिक्र किस्म की है। वो श्रवण (रजनीश दुग्गल) से प्यार करती है और उसके लिए कुछ भी कर सकती है। वो बहुत खूबसूरत है लेकिन जब वो बात करती है तो वो बहुत ही रुड है।
अब मीरा और लीला का आपस में क्या संबंध है यही है फिल्म का असली ट्विस्ट। फिल्म का बेस्ट पार्ट है इसका क्लाइमेक्स जो कि आपके लिए सरप्राइज होगा। आगे की खबर जानने के लिए नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये


Click it and Unblock the Notifications











