एक मैं और एक तू: फिल्म समीक्षा

बैनर : धर्मा प्रोडक्शन, यूटीवी मोशन पिक्चर
निर्माता : करण जौहर
निर्देशक : शकुन बत्रा
कलाकार : इमरान खान, करीना कपूर, सोनिया मेहरा, राम कपूर, बोमन ईरानी, रणधीर कपूर और रत्ना पाठक
रेटिंग : 3/5

इस वेलेंटाइन डे पर आपको हंसाने और प्यार का एहसास कराने बॉक्स ऑफिस पर आई है करीना कपूर और इमरान खान की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'एक मैं और एक तू' इस फिल्म को देखने पर आपको फिल्म 'जब वी मेट' और अंजाना अंजानी की याद जरूर आएगी। करीब दो हफ्ते के अंतराल में करण जौहर की अग्निपथ के बाद ये दूसरी फिल्म है।

फिल्म के इंटरवल के बाद कहानी पूरी तरह से बदल जाती है। 'एक मैं और एक तू' की कहानी शुरू होती है राहुल कपूर, इमरान खान से जो अपने माता पिता के साथ वेगास में रहता है। वह अपने पैरेंट्स से हमेशा ही डरता है और साथ ही उनके जैसा बनना भी चाहता है। एक दिन उसकी नौकरी चली जाती है। डर के कारण वो घर में बिना बताए दूसरे जॉब की तलाश करने लग जाता है। इसी दौरान राहुल की मुलाकात खुश मिजाज़ और जिंदा दिल रायना ब्रिगांजा, करीना कपूर से होती है।

क्रिसमस के मौके पर वो मौज मस्ती करते है और दोनों कुछ ज्यादा ही ड्रिंक कर लेते हैं। ऐसे में दोनों साथ में रात गुजारते हैं और सुबह वह अपने आपको को विवाहित पाते हैं। राहुल को अब जॉब के साथ शादी की बात भी अपने घर वालों से छिपानी है। दोनों इस शादी से छुटकारा पाने के लिए कोर्ट जाते हैं, लेकिन कोर्ट भी उन्हें 10 दिन का समय देता है।

इस बीच दोनों हंसी मजाक के साथ लड़ाई झगड़ा और जमकर मस्ती करते हैं। लेकिन न चाहते हुए भी दोनों के बीच पहले से और ज़्यादा नज़दीकियां बढ़ ही जाती हैं। इसी के साथ कहानी में नया मोड़ा आ जाता है।

फिल्म के पात्रों की बात करें तो करीना कपूर ने जब वी मेट की ही तरह चुलबुली लड़की को बिंदास निभाया है। वहीं इमरान खान ने डरपोक युवा से खुर्राट लड़के में बदलने को अच्छी तरह से जिया। बोमन इरानी इमरान के पिता के रोल में जमे हैं। इसके साथ ही रत्ना पाठक ने मां की भूमिका अच्छे से निभाई है। वहीं छोटे पर्दे पर खूब प्रशंसा बटोर चुके राम कपूर ने भी फिल्म में छोटा लेकिन महत्वपूर्ण रोल निभाया है।

फिल्म के डायरेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने कई फिल्मों की याद दिलाई, लेकिन इसके बाद भी कहानी को उन्होंने अच्छा मोड़ दिया। इस फिल्म में इमरान की रियल वाइफ अवंतिका ने भी आंटीजी गाने में कैमियो रोल किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X