Dupahiya Web Series Review: सितारों से सजी इस सीरीज में दिखेगा हर इमोशन, गांव की जिंदगी को खूबसूरती से दिखाया

Cast: Sparsh Srivastav, Shivani Raghuvanshi, Gajraj Rao, Renuka Shahane, Yashpal Sharma, Bhuvan Arora
Director: Sonam Nair
Dupahiya Web Series Review: अमेजन प्राइम में एक नई वेब सीरीज आई है, जिसका नाम है 'दुपहिया' (Dupahiya)। ये वेब सीरीज है बिहार के खड़गपुर गांव की जहां पर कई सालों से कोई क्राइम नहीं हुआ लेकिन एक हादसे की वजह से इस गांव का इतिहास बदलने वाला है। लेकिन क्या आपको ये वेब सीरीज देखनी चाहिए या नहीं आइए इस रिव्यू में जानें-
वेब सीरीज के बारे में
'दुपहिया' वेब सीरीज की कहानी एक छोटे से गांव पर आधारित है, जहां लोगों को साफ पानी भी पीने को नहीं मिल रहा है। इस वेब सीरीज को सोनम नायर ने डायरेक्ट किया है और इस सीजन में केवल नौ एपिसोड ही हैं। हालांकि, सबसे अच्छी बात यह है कि इस सीरीज के एपिसोड्स 30-40 मिनट्स के ही हैं।
क्या है कहानी
इस वेब सीरीज की कहानी शुरू होती है एक ऐसे गांव से जिसे क्राइम फ्री घोषित कर दिया गया है। जहां ना चोरी होती है और ना डकैती। जहां ना खून खराबा होता है और ना ही लड़ाई। इस गांव में एक लड़की का रिश्ता तय होना होता है, जो देहात से दूर शहर जाकर अपनी जिंदगी को नई दिशा देना चाहती है। अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए वो बड़े बेटे को छोड़कर छोटे बेटे को चुनती है क्योंकि उसकी नौकरी मुंबई में लगी हुई है। लेकिन वो लड़का भी बदले दहेज के रूप में दुपहिया 'बुलेट' के साथ दो साल के पेट्रोल का भी पैसा मांग लेता है। घरवाले जैसे-तैसे पैसों का जुगाड़ करके दुपहिया खरीदते हैं लेकिन वो चोरी हो जाती है। अब ये दुपहिया किसने चुराया और क्यों चुराया इसी पर पूरी वेब सीरीज आधारित है।
कैसी है वेब सीरीज
ये वेब सीरीज गांव की जिंदगी की एक झलक दिखाती है और बताती है कि वहां के लोगों की सोच कैसी होती है। इस वेब सीरीज में दिखाया गया है कि हर मुसीबत में पूरा का पूरा गांव कैसे एक साथ आता है और मिलकर समस्या का समाधान खोजता है। इस वेब सीरीज में आपको थोड़ी बहुत पंचायत की झलक देखने को भी मिलेगी।
कैसी है एक्टिंग
इस फिल्म में सभी एक्टर्स ने बेहतरीन काम किया है। स्पर्श श्रीवास्तव और गजराज राव ने तो इस सीरीज में अपना बेस्ट देने की कोशिश की है। यशपाल शर्मा की एंट्री से वेब सीरीज में जान आती है और रेणुका शाहणे ने भी कमाल का काम किया है।
कैसा है डायरेक्शन
सोनम नायर ने अभी तक बहुत सी फिल्में और वेब सीरीज को डायरेक्टर किया है लेकिन ये कह सकते हैं कि ये वेब सीरीज अब तक का उनका बेस्ट काम है।
फाइनल रिव्यू
इस वेब सीरीज में आपको हर इमोशन देखने को मिलेगा। हंसी भी... प्यार भी... बदले की भावना भी... और न्याय भी। कुछ-कुछ हिस्सों में आपको ये सीरीज थोड़ी खींची-खींची दिखाई दे सकती है लेकिन लास्ट का एपिसोड तो इस सीरीज की जान है। फिल्मीबीट हिंदी की तरफ से इस सीरीज को मिलते हैं 3.5 स्टार।


Click it and Unblock the Notifications











