Review: अपराध के खिलाफ तब्बू- अजय देवगन की जंग 'दृश्यम'
फिल्म: दृश्यम
निर्देशक: निशिकांत कामत
निर्माता: कुमार मंगत पाठक, अजित अंधारे, अभिषेक पाठक
अभिनेता: अजय देवगन
अभिनेत्री: श्रेया सरन, तब्बू
कहानी। विजय सर (अजय देवगन) पुलिस स्टेशन में बैठे हैं और ये है दृश्यम का पहला दृष्य पहले कुछ सीन्स में ये ज़ाहिर हो जाता है की विजय पुलिस द्वारा आम जनता के साथ किये जाने वाले गलत कामों के खिलाफ है।
विजय की बड़ी बेटी जो कि गोद ली हुई है, एक ट्रिप पर जाती है जहाँ एक लड़का सैम उसकी नहाते हुए वीडियो बना लेता है। सैम एक दिन उसे ब्लैकमेल करने आता है और विजय की पत्नी व् बेटी के हाथों मारा जाता है।
सैम बेटा है गोवा की आईजी मीरा देशमुख (तब्बू) का। तब्बू अपने बेटे की तलाश करते करते विजय के परिवार तक पहुंचती है। जब विजय को इस बात का पता चलता है तो वो प्लानिंग करता है और अपनी पत्नी व बेटी को बचाने के लिए एक कहानी बनाता है। उस कहानी को वो सच बनाने के लिए विजय बॉलिवुड फिल्मों से कई प्लान्स चुराता है और उनके जरिये अपने परिवार को बचाने की कोशिश करता है।


Click it and Unblock the Notifications
