..................... Dreamgirl 2 Movie Review: Ayushmann Khurrana nailed it as Pooja in this family entertainer - Hindi Filmibeat

Dream Girl 2 Movie Review: हंसी का सही डोज देती है ड्रीमगर्ल 2, पूजा बनकर एंटरटेन करते हैं आयुष्मान खुराना

Rating:
3.5/5

dreamgirl-2-movie-review-ayushmann-khurrana-nailed-it-as-pooja-in-this-family-entertainer

निर्देशक- राज शांडिल्य
कलाकार- आयुष्मान खुराना, अनन्या पांडे, अन्नू कपूर, परेश रावल, विजय राज, राजपाल यादव, अभिषेक बनर्जी, मनोज जोशी, सीमा पाहवा, रंजन राज, मनजोत सिंह

"तुम अपनी आवाज से श्रीलंका तक को लोन माफ करवा सके हो लल्ला..", जगजीत सिंह (अन्नू कपूर) अपने बेटे करमवीर (आयुष्मान खुराना) से कहते हैं। जी हां, अपनी मदहोशी भरी आवाज के साथ पूजा उर्फ ड्रीम गर्ल की वापसी हो चुकी है। लेकिन इस बार सिर्फ पूजा की आवाज ही नहीं, बल्कि उसका हुलिया भी सबके होश उड़ाने वाला है। साल 2019 में निर्देशक राज शांडिल्य ने सबको पहली बार पूजा से रूबरू कराया था। हास्य और व्यंग्य से भरपूर ड्रीम गर्ल को लोगों ने काफी पसंद किया, जिसके बाद अब आई है ड्रीम गर्ल 2।

dreamgirl-2-movie-review-ayushmann-khurrana-nailed-it-as-pooja-in-this-family-entertainer

कहानी

जगराते में परफॉर्म करने वाला करमवीर अपनी गर्लफ्रैंड परी (अनन्या पांडे) से शादी करना चाहता है। लेकिन परी के पापा (मनोज जोशी) इसके लिए राजी नहीं है। वो करमवीर से छह महीने में एक अच्छी नौकरी और अच्छा बैंक बैलेंस की डिमांड करते हैं। ऐसे में 12वीं फेल करमवीर के पास अपने अंदर छिपी पूजा को बाहर निकालने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता। लेकिन इस बार सिर्फ आवाज से ही नहीं, करम अपनी लुक से भी पूजा बनता है। अपने दोस्त स्माइली (मनजोत सिंह) और अपने पिता की बात मानते हुए वह पहले सोना भाई (विजय राज) की बार में डांसर के तौर पर काम शुरु करता है। इधर स्माइली जिस लड़की से शादी करना चाहता है, उसके पिता (परेश रावल) शर्त रखते हैं कि जब तक लड़की के बड़े भाई शाहरुख (अभिषेक बनर्जी) की शादी नहीं हो जाती है, वो बेटी का निकाह नहीं करेंगे। वो डील देते हैं कि जो लड़की शाहरुख से शादी करेगी, वो उसे 40 लाख का इनाम देंगे। ऐसे में फिर एंट्री होती है पूजा की, जिसके सामने एक ही बार में 40 लाख कमाने का मौका है.. और फिर वो परी से शादी कर आराम से जिंदगी गुजार सकता है। लेकिन शाहरुख की तन्हाई क्या पूजा दूर कर पाएगी? या यहां भी कोई ट्विस्ट है। कहानी तब विचित्र मोड़ लेती है, जब एक साथ चार लोग पूजा/ करम से शादी करने को तैयार हो जाते हैं।

dreamgirl-2-movie-review-ayushmann-khurrana-nailed-it-as-pooja-in-this-family-entertainer

अभिनय

पूजा के किरदार में आयुष्मान खुराना ने खुद को इतनी परफेक्ट तरीके से ढ़ाला है कि आपकी नजर उनसे नहीं हटेगी। आवाज की परफेक्शन तो उन्होंने पहली फिल्म में दिखा दी थी। लेकिन यहां उन्होंने अपने हाव भाव के साथ भी इतना बेहतरीन खेला है कि आप हैरान रह जाएंगे। खास तौर पर पूजा बनकर डांस परफॉमेंस देने में उन्होंने जो सहजता दिखाई है, वो तारीफ के लायक है। परी के किरदार में अनन्या पांडे अच्छी दिखी हैं। आयुष्मान के साथ उनकी जोड़ी जमी है। वहीं, सहायक किरदारों में अन्नू कपूर, मनजोत सिंह, विजय राय, अभिषेक बनर्जी, परेश रावल, राजपाल यादव आदि प्रभावी हैं। खासकर करम के पिता बने अन्नू कपूर ने अपने किरदार को शुरु से अंत के मजबूती के साथ पकड़ कर रखा।

dreamgirl-2-movie-review-ayushmann-khurrana-nailed-it-as-pooja-in-this-family-entertainer

निर्देशन

निर्देशक राज शांडिल्य पहली ड्रीम गर्ल के चार साल बाद दूसरा पार्ट लेकर आए हैं, जो अपने अनोखे सेट-अप और स्टोरीलाइन से एंटरटेन करती है। खास बात है कि ये पूरी तरह से साफ सुथरी फैमिली है, जिसे आप पूरे परिवार के साथ एन्जॉय कर सकते हैं। वन लाइनर्स फिल्म की यूएसपी हैं। स्क्रिप्ट में थोड़ी कमियां हैं, खासकर क्लाईमैक्स काफी जल्दबाजी के साथ निपटाया हुआ लगता है। लेखक राज और नरेश कथूरिया ने कॉमेडी को बढ़ाने की कोशिश की है, लेकिन कुछ जगहों पर यह अटपटी और फिजूल लगती है। राज फिल्म के पहले भाग में एक वाइब और गति बनाकर रखते हैं, लेकिन सेकेंड हॉफ थोड़ी कमजोर है। परेश रावल, असरानी और राजपाल यादव जैसे कलाकारों के किरदार पर थोड़ा और काम किया जा सकता था।

रेटिंग

राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी ड्रीम गर्ल एक पारिवारिक फिल्म है, जो आपको एंटरटेन करती है। एक नई कहानी और आयुष्मान खुराना- अन्नू कपूर की बेहतरीन अदाकारी के लिए यह फिल्म जरूर देंखे। हमारी ओर से ड्रीम गर्ल 2 को 3.5 स्टार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X