'ड्रीम गर्ल' रिव्यू- पूजा उर्फ़ आयुष्मान खुराना ने दिया इंटरटेनमेंट का ओवरडोज़, शानदार निर्देशन
Recommended Video
Dream Girl Movie Review | Ayushmann Khurrana | Nushrat Bharucha | Annu Kapoor |FilmiBeat
कलाकार- आयुष्मान खुराना, नुसरत भरूचा, अन्नू कपूर, मनजोत सिंह, विजय राज़, राजेश शर्मा, निधि बिष्ट
निर्देशक- राज शांडिल्य
सोशल मीडिया युग में इंसान के पास हज़ार ऑनलाइन फ्रैंड्स तो हैं, लेकिन असल जीवन में वह कितना एकाकी है, इसी सबक के साथ 'ड्रीम गर्ल' को लेकर आए हैं लेखक- निर्देशक राज शांडिल्य। पूजा उर्फ आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा की यह फिल्म मनोरंजन से भरपूर है। कहना गलत नहीं होगा कि आयुष्मान अपनी हर अगली फिल्म का चुनाव काफी सर्तकता के साथ करते जा रहे हैं। कसी हुई पटकथा, हास्य और व्यंग से भरपूर संवाद और दमदार कलाकार फिल्म 'ड्रीम गर्ल' को मजबूत बनाते हैं। फिल्म हर क्षण आपको गुदगुदाती है लेकिन साथ ही साथ जीवन से जुड़ी कुछ गहरी बातें भी समझाती जाती है।


Click it and Unblock the Notifications