REVIEW: रोहित शेट्टी की 'दिलवाले'.. धमाकेदार बॉलीवुड मसाला फिल्म
दिल तो हर किसी के पास होता है.. लेकिन सब दिलवाले नहीं होते। हम यहां साफ साफ बता देना चाहते हैं कि दिलवाले डीडीएलजे नहीं है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'दिलवाले' 18 दिसंबर को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। शाहरूख खान- काजोल स्टारर इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था।
दिलवाले में कॉमेडी, लव- स्टोरी, नफरत, परिवार, प्यार सब कुछ है। लेकिन रोहित शेट्टी की फिल्म हो और एक्शन ना हो तो यह नाजाय़ज बात होगी। लेकिन यही एक्शन शाहरूख - काजोल को ले डूबा।

फिल्म की कहानी है काली (शाहरूख खान) और मीरा (काजोल) की.. इनके प्यार और नफरत भरी दास्तां है 'दिलवाले'। फिल्म की कहानी ज्यादातर फ्लैशबैक में ही चलती है। दोनों ही बुल्गेरिया के दो बड़े दुश्मन गैंगस्टर परिवारों से है। राज के पिता की भूमिका में विनोद खन्ना नजर आयेंगें तो वहीं काजोल के पिता हैं कबीर बेदी।
बहरहाल, इस जंग में राज- मीरा के साथ दो जिंदगी और जुड़ी होती है। राज के भाई वीर (वरूण धवन) और उसकी प्रेमिका ईशिता (कृति सैनन) की। अब इन चारों की लव स्टोरी क्या मोड़ लाती है, यह देखने के लिए आपको सिनेमाघर तक जाना पड़ेगा।
P.S- फिल्म के लास्ट डॉयलोग को न करें Miss
यहां पढ़ें फिल्म का पूरा रिव्यू बस कुछ ही देर में-


Click it and Unblock the Notifications











