धूम इज बैक- धूम 3 रिव्यू
2003 में बेहतरीन एक्शन, थ्रिलर और स्टंट से सजी हुई फिल्म धूम रिलीज हुई। जिसने सभी उम्र के दर्शकों को, खासतौर पर युवाओं को काफी एंटरटेन किया। फिल्म की सफलता ने आदित्य चोपड़ा को इसकी सीरीज शुरु करने के लिए प्रेरित किया। साल 2006 में इसी हिट फिल्म का सीक्वल धूम 2 रिलीज हुआ और वो भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहा। उसके सात साल बाद आज इसी सुपरहिट सीरीज का तीसरा सीक्वल परदे पर रिलीज होने जा रहा है।
धू्म 3 में पुराने दो किरादर जय दीक्षित और अली अकबर रिपीट किये गये हैं क्योंकि धूम सीरीज में ये दो किरादर हमेशा ही कॉंस्टेंट रहते हैं। इंसपेक्ट जय दीक्षित और उनके साथी अली अकबर दोनों ही मिलकर धूम सीरीज में आने वाले विलेन किरदारों को जमकर मजा चखाते हैं। इंसपेक्टर जय दीक्षित के किरदार में अभिषेक बच्चन और अली अकबर के किरदार में उदय चोपड़ा दर्शकों को इतने भा गये हैं कि धूम सीरीज का नाम आते ही सबसे पहले इन्हीं दो किरदारों का ध्यान आता है। धूम 3 कुछ ज्यादा ही सुर्खियां बटोर रही है क्योंकि फिल्म में बॉलीवुड के मिस्टर परफैक्शनिस्ट आमिर खान मुख्य विलेन का किरादर निभा रहे हैं और उनका साथ दे रही हैं खूबसूरत आलिया यानी कैटरीना कैफ।
धूम सीरीज की तीसरी फिल्म से दर्शकों को बहुत आशाएं हैं। सात साल बाद इस फिल्म का तीसरा सीक्वल आ रहा है। खुद फिल्म की कास्ट भी काफी नर्वस है। क्योंकि साल 2013 में अभी तक जितनी भी फिल्मों ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है उन सभी रिकॉर्ड तोड़ने की आशा लोगों को धूम 3 से है। सभी का मानना है कि आमिर खान के धूम सीरीज में शामिल होने से इस सीरीज की बॉक्स ऑफिस सक्सेस तो फिक्स हो ही गयी है लेकिन साथ ही साल 2013 की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म भी धूम 3 को ही बनना चाहिए। फिल्म के गानों को काफी सीक्रेट रखा गया है ताकि लोग पहले से ही गानों को सुन सुनकर बोर ना हो जाएं।
कहानी: रहस्य और रोमांच से भरी इस फिल्म की कहानी शुरू होती है शिकागो से, जहां एक भारतीय ( जैकी श्राफ) द ग्रेट इंडियन सर्कस.. चलाता है। सर्कस ही उसकी जिंदगी है लेकिन इस जिंदगी के लिए वह बैंक से काफी लोन उधार लेता है लेकिन समय पड़ने पर वह लोन चुका नहीं पाता है। जिसके कारण उसका सर्कस जब्त कर लिया जाता है। इस दुख को जैकी सह नही पाते हैं और खुद को गोली मार लेते हैं।
जिसे देखकर उनके बेटे साहिर( आमिर खान) के पास जीने का एक ही मकसद रह जाता है और वह है अपने पापा के सपने सर्कस को फिर से खड़ा करना, जिसके लिए वह बैंकों में चोरियां करता है। आलिया यानी कैटरीना कैफ साहिर के सर्कस यानी दि ग्रेट इँडियन सर्कस में काम करती है और साहिर से कहीं ना कहीं प्यार करने लगती है। शिकागों के बैंक में एक के बाद एक हो रही चोरियों से वहां की पुलिस परेशान हो जाती है। इसलिए एक भारतीय चोर को पकड़ने के लिए इंडियन पुलिस ऑफीसर जय दीक्षित और अली यानी अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा को शिकागो बुलाया जाता है।
जय दीक्षित साहिर को पकड़ने के लिेए प्लान बनाता है लेकिन साहिर एक कदम आगे जाकर जय को ही बेवकूफ बनाता है और बैंक में एक बार फिर चोरी करने में कामयाब होता है। साहिर का एक सीक्रेट है जिसे जानने के लिेए जय पूरी कोशिश करता है। यही सीक्रेट साहिर की ताकत भी है और कमजोरी भी। अब क्या जय साहिर का ये सीक्रेट जान पाता है और शिकागो बैंक में हो रही चोरियों को रोक पाता है? इन सारे सवालों का जवाब चाहिए तो अपनी नजदीकी सिनेमा घरों में जरूर देखने जाइए 'धूम 3'।
आगे की खबर स्लाइडों में...


Click it and Unblock the Notifications