Devara Movie Review in Hindi: फुलऑन एक्शन अवतार में Junior NTR, समुद्री लुटेरा बनकर करेंगे दुश्मनों की छुट्टी

Devara

Rating:
3.5/5

Starcast: जूनियर एन. टी रामाराव (Junior NTR), सैफ अली खान (Saif Ali Khan), जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और प्रकाश राज (Prakash Raj)

Director: कोरातला शिवा (Koratala Siva)

Devara Movie Review And Rating In Hindi: जूनियर एनटीआर(Junior NTR) की मच अवेटेड फिल्म 'देवरा पार्ट 1'(Devara Part 1) आखिरकार रिलीज हो ही गई है। इस फिल्म में एक बार फिर से NTR का एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है। फिल्म में उससे भिड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं सैफ अली खान और साउथ इंडियन फिल्मों में उनका डेब्यू कमाल का होने वाला है।

क्या है कहानी

डायरेक्टर कोरातला शिवा ने एक शानदार एक्सपीरिएंस किया है और बड़ी ही सावधानी से समुद्री लुटेरों की दिखाने की कोशिश की है। फिल्म की कहानी की शुरुआत होती है 4 ऐसे गांव से से जो लाल समंदर के किनारे रहते हैं और अपना पेट पालने के लिए बड़े-बड़े शिप से लूटपाट करते हैं और इन सबका मुखिया है देवरा, जो कि बहुत दिलदार है और बहादुर भी। लेकिन एक दिन उसे पता चलता है कि वो और उसके साथी जिन चीजों को लूटकर बड़े आदमियों को दे रहे हैं, वो दरअसल असलहे हैं। जिनका इस्तेमाल मासूम लोगों को मारने और उनका धन लूटने के लिए किया जा रहा है। ये बात देवरा बर्दाश्त नहीं कर पाता, वो पूरे गांव को लूटपाट करने से मना कर देता है और सीधा रास्ता अपनाकर पेट पालने की हिदायत देता है।

वहीं दूसरे गांव का मुखिया भैरा(सैफ अली खान) देवरा से खार खाए बैठा है क्योंकि उसे जल्दी और गैरकानूनी तरीके से पैसा कमाना है तो वो देवरा को मारने की प्लानिंग बनाता है। देवरा उस हमले के बाद वापस नहीं लौटता लेकिन वो पूरे गांववालों को चेतावनी देता है कि अगर किसी ने भी समंदर में लूटपाट करने की कोशिश की तो वो किसी को नहीं छोड़ेगा।

देवरा के जाने के बाद गांव की कमान उसके डरपोक बेटे वरा को दे दी जाती है, जो पूरे गांव में सहमा-सहमा सा घूमता है। उसे देखकर किसी को नहीं लगता कि वो देवरा का ही बेटा है, जो इतना दिलेर था। तो आगे क्या होगा? क्या देवरा गांव लौटकर आएगा? क्या उसका बेटा अपने पिता की तरह बहादुर बन पाएगा? इसके लिए आपका मूवी देखना जरूरी है।

कैसी है एक्टिंग

अगर जूनियर NTR किसी फिल्म में हों तो उस फिल्म की सफलता की गारंटी अपने आप हो जाती है।
जूनियर NTR को अगर साउथ का सलमान खान कहें तो गलत नहीं होगा। एक्शन, रोमांस, इमोशन, ह्यूमर इन सभी लेयर्स में आप जूनियर NTR की एक्टिंग देखेंगे। इस फिल्म देवरा के कैरेक्टर की कई परतें हैं और कई इमोशन भी, जब आप फिल्म देखेंगे तो आपको एहसास होगा जूनियर NTR अपने काम में कितने माहिर हैं। सैफ अली खान जो फिल्म की शुरुआत में तो उनके दोस्त लेकिन फिर बाद में उनके दुश्मन बन जाते हैं, उन्होंने भी शानदार काम किया है। फिल्म में बतौर खलनायक उनका रोल अच्छा है। वहीं जान्हवी का रोल फिल्म में काफी छोटा है लेकिन उन्होंने उस छोटे टाइम ड्यूरेशन में ही लोगों के दिलों में जगह बनाने की कोशिश की है। फिल्म में काफी एक्टर्स हैं और लगभग सभी ने काफी अच्छा काम किया है।

कैसा है डायरेक्शन

फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और डायरेक्शन, ये तीनों ही काम कोरातला सिवा ने किया है। फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प है और भारत में ऐसी बहुत कम फिल्में ही बनी हैं, सी लाइन यानी समूद्री बैकग्राउंड के तर्ज पर बनाई गई हो। इस फिल्म का डायरेक्शन कमाल का है, फिल्म की कहानी देवरा के ईर्द-गिर्द ही घूमती है और ये फिल्म जूनियर NTR का वन मैन शो है। फिल्म के सी सीक्वेंस कमाल के हैं लेकिन पार्ट टू में फिल्म कहीं ना कहीं थोड़ी खिंची-खिंची सी जरूर नजर आएगी।

फाइनल रिव्यू

अगर आप जूनियर NTR के फैन हैं तो आपको ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए, क्योंकि इस फिल्म में आपको Junior NTR का डबल रोल जो दिखने वाला है। इस फिल्म में उनका कैरेक्टर शानदार तरीके से पोट्रे किया गया है। हालांकि फिल्म के कई हिस्सो में जबरदस्ती म्यूजिक डालकर लार्जर देन लाइफ वाली फील देने की कोशिश की गई है। इस फिल्म में कई सरप्राइज ऐलिमेंट भी हैं, जो आपको सीट पर चिपककर रहने पर मजबूर कर देंगे। फिल्मीबीट हिंदी की तरफ से 'देवरा' को मिलते हैं 3.5 रेटिंग।

Bonus Disclaimer: 'देवरा' में कई सीन ऐसे हैं जो आपको प्रभास की 'बाहुबली' की याद दिलाएंगे। खासतौर पर लास्ट वाला सीन।

More from Filmibeat

Read more about: devara junior ntr janhvi kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X