Deva Review: एक बार फिर स्क्रीन पर चमके Shahid Kapoor, फिल्म का सैकेंड हाफ दे सकता है झटका!

deva

Rating:
3.5/5

Cast: Shahid Kapoor, Pooja Hegde, Pavail Gulati, Pravessh Rana

Director: Rosshan Andrrews

Deva Movie Review: शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म देवा आज रिलीज हो गई है। जैसा कि फिल्म के ट्रेलर से पता चलता है, कहानी एक पुलिस अफसर की है, जो सिस्टम की परवाह किए बिना अपने काम को अंजाम देता है।

क्या है कहानी

देवा फिल्म की कहानी मुंबई पुलिस की दुनिया की एक झलक दिखाती है। फिल्म की शुरुआत एक गैंगस्टर को पकड़ने और उसका एनकाउंटर करने से होती है, जो काफी समय से पुलिस को चकमा दे रहा होता है और हर बार भाग निकलता है। लेकिन इस बार देवा ने उसे पकड़कर एनकाउंटर कर दिया और इसका श्रेय अपने दोस्त रोहन को दे दिया। लेकिन जिस मंच पर रोहन गैंगस्टर को मारने की एवज में अवॉर्ड लेने जाता है, उसी मंच पर उसकी हत्या हो जाती है। अब ये कत्ल किसने और क्यों किया इस पर पूरी फिल्म है।

कैसी है फिल्म

ये फिल्म शाहिद कपूर के फैंस के लिए शानदार वॉचिंग ट्रीट है। इस फिल्म में शाहिद ने अपनी जान लगा दी है और ये फिल्म को देखकर साफ लग रहा है। फिल्म का फर्स्ट हाफ आपको थोड़ा उबा सकता है लेकिन इस फिल्म की जान इसका सैकेंड हाफ ही है। फिल्म के फर्स्ट हाफ में आपको सब खिचड़ी जैसा नजर आ सकता है लेकिन सेकेंड हाफ में जब सभी परतें खुलती हैं तो असली कहानी सामने आती है।

कैसी है एक्टिंग

फिल्म में रोहन डिसिल्वा का रोल निभाने वाले पवैल गुलाटी ने अच्छा काम किया है और पुलिस अधिकारी के रोल में प्रवेश राणा भी खूब जंचे हैं। लेकिन इस फिल्म की जान सिर्फ और सिर्फ शाहिद कपूर ही हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि शाहिद इस फिल्म में हीरो भी हैं और विलेन भी। फिल्म में शाहिद ने इतना शानदार काम किया है कि हर जगह सिर्फ वो ही नजर आ रहे हैं। पूजा हेगड़े का रोल इस फिल्म में काफी सीमित है और अगर वो इस फिल्म में ना भी होतीं तो भी काम चल सकता था।

कैसा है डायरेक्शन

फिल्म के डायरेक्टर रोशन एंड्रूज जो साउथ में अपने कमाल के काम के लिए जाने जाते हैं, इस फिल्म में भी उन्होंने अपना जादू बिखेरने की कोशिश की है। फिल्म में उन्होंने शाहिद को शानदार तरीके से प्रेजेंट किया है। हालांकि, फिल्म के कई हिस्सों में रोशन की पकड़ ढीली भी दिखाई दी है लेकिन सैकेंड हाफ के आखिरी आधे घंटे पैसा वसूल हैं।

फाइनल रिव्यू

अगर आप शाहिद कपूर के फैन हैं तो आपको ये फिल्म मिस नहीं करनी चाहिए। इस फिल्म में शाहिद कपूर दबंग और कबीर सिंह के मिश्रण में नजर आए हैं। ये फिल्म वन टाइम वॉच तो है ही और हो सकता है कि ये शाहिद कपूर की बेहतरीन फिल्मों में से एक बन जाए। फिल्मीबीट हिंदी की तरफ से इस फिल्म को मिलते हैं 3.5 स्टार।

More from Filmibeat

Read more about: deva
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X