'दे दना दन ' है फुल टू फन
प्रियदर्शन ने एक और कॉमेडी फिल्म रिलीज की है। इसलिए पेट पकड़कर लोट-पोट होने के लिए एक बार फिर तैयार हो जाइये।
हेरा फेरी, फिर हेरा फेरी के बाद 'दे दना दन' बॉलीवुड कॉमेडी टीम के साथ फिर से आ रही है। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल की कॉमेडी पहली फिल्मों से उन्नीस हुई या बीस, ये तो आप फिल्म देख कर खुद ही डिसाइड कर लेंगे। लेकिन एक बात हम बता दें कि हफ्ते भर की थकान उतारने का सबसे बढ़िया तरीका होगा 'दे दना दन' देखना।
'दे दना दन' में कॉमेडी के अलावा आपकी मनपसंद जोड़ी भी अपने जलवे दिखा रही है। कैट और अक्की के सिजलिंग सीन तो आप अपने टी वी सेट पर देख ही चुके होंगे। जिनको देखने के बाद अक्की और रवीना के मोहरा फिल्म के गाने की याद ताजा हो जाएगी।
कैटरीना कैफ के अलावा फिल्म में समीरा रेड्डी, नेहा धूपिया, अर्चना पूरनसिंह और चंकी पांडे भी हैं।
कहानी नितिन बंकर (अक्षय कुमार) से शुरू होती है जो एक बिजनेस वूमन का सब कुछ है। मतलब वन मैन शो। नितिन की ख्वाहिश है, धन दौलत, सुंदर लड़की। उसकी शादी होती है अंजलि कक्कड़ (कैटरीना) से। इसके बाद आगे क्या होता है। वो तो आपको पता चलेगा, फिल्म देख कर। हम तो सिर्फ यही कह सकते हैं कि हँसाने के पिछले सारे रिकॉर्ड कहीं ये फिल्म तोड़ ना दे।


Click it and Unblock the Notifications











