डी डे रिव्यू- बारात निकल चुकी है!
फिल्म- डी डे
स्टारकास्ट- अर्जुन रामपाल, इरफान, ऋषी कपूर, स्वरा, श्रुति हासन, आकाश
संगीत- शंकर एहसान लॉय
निर्देशक- निखिल आडवाणी
निर्माता- डर मोशन पिक्चर्स और एमी एंटरटेनमेंट
(सोनिका मिश्रा) निखिल आडवाणी की डी डे फिल्म आज 19 जुलाई को रिलीज हो रही है। डी डे फिल्म को लेकर हर कोई काफी उत्सुक था क्योंकि फिल्म में एक बहुत बड़ी स्टारकास्ट है। और ये पूरी स्टारकास्ट अपने-अपने किरदारों के लिए इंडस्ट्री में काफी फेमस रहे हैं। डी डे फिल्म में एक्शन, इमोशन, प्यार और साथ ही थ्रिलर काफी अच्छी तरह से डाला गया है। पूरी फिल्म शुरु से लेकर अंत तक दर्शकों के बीच कंफ्यूजन बनाए रखती है कि फिल्म का अंत क्या होगा। निखिल आडवाणी ने लोगों के इमोशन के साथ भी खेलने की पूरी कोशिश की है औऱ कहना पड़ेगा कि वो अपनी इस कोशिश में सफल भी हुए हैं। डी डे फिल्म को देखने के लिए लोगों के बीच उत्साह तो पहले से ही है लेकिन अगर फिल्म देखने का प्लान नहीं भी बना रहे हैं तो कम सेकम ऋषी कपूर और इरफान की एक्टिंग को इंज्वॉय करने तो हॉल तक जरुर जाएं।
डी डे फिल्म में इरफान खान, अर्जुन रामपाल, श्रुति हासन, हुमा कुरैशी, स्वरा, ऋषी कपूर ने ऐसी एक्टिंग की है कि दर्शक परदे पर से अपनी निगाहें हटानहीं पाएंगे। फिल्म में सभी के डायलॉग इतने गहरे और ट्रिकी हैं कि एक लाइन में ही कई सारे मतलब छिपे होते हैं। जो कि थोड़ी देर बाद लोगों को समझ में आता है। डी डे फिल्म में इरफान खान और ऋषी कपूर की एक्टिंग बेस्ट थी। दोनों ने इतना बेहतरीन काम किया है कि दर्शकों को बोरियत महसूस नहीं होगी। अर्जुन रामपाल और श्रुति हासन के बीच कुछ रोमांटिक और कुछ इमोशनल सीन्स शूट किये गये हैं जो कि लोगों की आंखों में आंसू ले आएंगे। इसके अलावा हुमा कुरैशी का किरदार कुछ ज्यादा इफेक्टिव नज़र नहीं आया, कोई मार्क नहीं छोड़ गया।
आकाश ने भी अपने किरदार में जान डाली है। साथ ही स्वरा जिनकी ये पहली फिल्म है ने फिल्म में अपनी परफॉर्मेंस के जरिये छोटे सेकिरदार में भी अपनी छाप छोड़ी है। डी डे फिल्म के गाने भी बेहतरीन हैं। डी डे का ऑनलाइन मार्केटिंग पार्टनर हैं वनइंडिया। डी डे फिल्म की कहानी जानने के लिए पढ़े स्लाइड्स।


Click it and Unblock the Notifications











