Crazxy Movie Review: वन मैन शो है 'क्रैजी', सस्पेंस और थ्रिलर से भरी फिल्म की एंडिंग भी है जबरदस्त

Crazxy

Rating:
3.5/5

Starcast: Sohum Shah

Director: Girish Kohli

Crazxy Movie Review: साल 2018 में एक फिल्म आई थी 'तुम्बाड' (Tumbbad), जो बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा तो नहीं चली लेकिन इसे एक मास्टरपीस कहा गया। अब लगभग सात साल बाद सोहम शाह एक बार फिर पर्दे पर आ गए हैं अपनी मूवी Crazxy के साथ। लेकिन क्या ये मूवी देखने लायक है? या आप इसे स्किप भी कर सकते हैं... आइए जानते हैं इस रिव्यू में।

क्या है कहानी?

इस फिल्म की कहानी शुरू होती है, अभिमन्यु सूद के पैसों से भरे बैग से। ये पैसों से भरा बैग उस परिवार की बोलती बंद करने के लिए होता है, जिसके 14 साल के बेटे की जान अभिमन्यु की वजह से गई है। इस परिवार ने बतौर सेटलमेंट 5 करोड़ लेने का फैसला किया है। लेकिन तभी अभिमन्यु के पास आता है एक कॉल और ये कॉल उसकी जिंदगी बदल देता है।

अभिमन्यु एक अच्छा सर्जन है लेकिन बतौर पिता वो अपनी जिम्मेदारियां नहीं निभा पाया है लेकिन बच्ची के किडनैपिंग कॉल के बाद उसके अंदर का पिता जाग उठता है और अब वो किसी भी हाल में अपनी बेटी को बचाना चाहता है, भले ही इसके बदले उसकी जान ही क्यों ना चली जाए। लेकिन अभिमन्यु की बेटी को किसने किडनैप किया... ये बाकी की कहानी है।

कैसी है फिल्म

इस फिल्म को देखने पर आपको एहसास होगा कि फिल्म में सिर्फ सोहम शाह ही हैं और पूरी फिल्म की शूटिंग एक गाड़ी में ही कर दी गई है और क्योंकि सिर्फ सोहम शाह ही इस फिल्म के पूरे फ्रेम में हो तो वो कई शॉट्स में ओवर एक्सपोज्ड नजर आ रहे हैं। फिल्म की एंडिंग कहीं ना कहीं आपको तुम्बाड की याद भी दिलाएगी। इस फिल्म का कॉन्सेप्ट सस्पेंस और थ्रिलर पर है जो कि खत्म होता है बाप-बेटी के खूबसूरत रिश्ते पर।

इस फिल्म का कॉन्सेप्ट थोड़ा अलग है, जो सोहम शाह की पहचान है। इस फिल्म के जरिए सोहम सिनेमा की दुनिया में कुछ अलग पेश करने की कोशिश कर रहे हैं।

कैसी है एक्टिंग

सोहम शाह ने कमाल का काम किया है लेकिन पहले हाफ में वो थोड़े ढीले और जबरदस्ती के जोक मारते नजर आ रहे हैं लेकिन जैसे-जैसे मूवी आगे बढ़ती है सोहम शाह भी ग्रिप पकड़ते जाते हैं।

कैसा है डायरेक्शन

फिल्म का डायरेक्शन अच्छा है और बहुत छोटी-छोटी चीजों की डिटेलिंग पर काम किया गया है।

फाइनल रिव्यू

सोहम शाह ने इस फिल्म के जरिए कुछ नया देने की कोशिश की है। अगर आप तुम्बाड देखने के बाद सोहम शाह की दूसरी फिल्म का इंतजार कर रहे थे तो आप ये फिल्म देख सकते हैं। मात्र 1.30 घंटे की फिल्म होने के कारण आप इस फिल्म को इंजॉय कर सकते हैं। फिल्मीबीट हिंदी की तरफ से इस फिल्म को मिलते हैं 3.5 स्टार।

More from Filmibeat

Read more about: sohum shah
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X