Crakk Review: 'क्रैक- जीतेगा तो जियेगा' में पैसा वसूल है विद्युत जामवाल का एक्शन

Crakk Review: काफी समय से ऑडियंस एक भारी भरकम एक्शन फिल्म का इंतजार कर रही थी जिसमें ट्रैन से हीरो कूदे , हवाई जहाज से छलांग लगाए और फाइनली विद्युत जामवाल ने अपनी फिल्म 'क्रैक - जीतेगा तो जियेगा' में कुछ ऐसा कर दिखाया है जिसके बारे में तो शायद एक्शन फिल्म फैंस ने भी सोचा नहीं था। फिल्म क्रैक ज़बरदस्त एक्शन, रोमांच और खेल स्टंट दर्शाती है और यह भारत की सबसे बड़ी एक्शन स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है।
रोंगटे खड़े देने वाले स्टंट
फिल्म को आदित्य दत्त ने डायरेक्ट किया है और पहले ही सीन से यह ऑडियंस को हैरान कर देती है। पूरी फिल्म में आप ऐसे एक्शन स्टंट देखेंगे कि आप अपनी पलके झपका नहीं पाएंगे।
फिल्म की कहानी सिद्धू की है जो मुंबई में रहता है।उसकी ज़िन्दगी का मकसद है 'मैदान' में हिस्सा लेना। यह एक अंडरग्राउंड एक्सट्रीम स्पोर्ट्स प्रतियोगिता है जिसको खेलते हुए उसके भाई ने अपनी जान गंवाई थी। सिद्धू के परिवार वाले उसके इस फैसले में उसके खिलाफ है लेकिन सिद्धू ज़िद पर अड़ा रहता है। उसको अपने भाई की खातिर इसको जीतना होता है और अपनी ज़िन्दगी में अमीर बनना होता है।
पोलैंड में 'मैदान' प्रतियोगिता का आयोजन देव यानी की अर्जुन रामपाल करता है और इस वजह से देव और सिद्धू एक दूसरे से मिलते है।सिद्धू को मालूम नहीं होता कि देव ही उसके भाई की मौत का जिम्मेदार है लेकिन जब वह यह बात जान जाता है तो उसके अंदर बदले की आग बढ़ जाती है। उसके इस बदले को पूरा करने में एमी जैक्सन जो की फिल्म में पैट्रिशिया नोवाक का रोल निभा रही है , वह मदद करती है।
फिल्म के अंत में देव और सिद्धू के बीच एक दौड़ होती है जो काफी खतरनाक होती है।यह दौड़ फिल्म के थ्रिल को काफी बढ़ा देती है। इस रोंगटे खड़े करने वाली दौड़ में अर्जुन और विद्युत दोनों ने कमाल के स्टंट दिखाए है और उनकी तारीफ जितनी की जाए कम है।
फिल्म का एक्शन लाजवाब है। ट्रैन, हवाई जहाज, बाइक, नंगे पैर हर जगह शानदार स्टंट्स का प्रदर्शन किया गया है। भारतीय सिनेमा में ऐसा एक्शन और स्टंट पहले नहीं दिखाए गए और इस बात के लिए पूरी टीम को बधाई।
फिल्म में एक्शन तो बेहतरीन है ही साथ साथ फिल्म की कहानी बहुत दिलचस्प है। आप सिद्धू के अपने भाई के मौत के बदले में उसके साथ जुड़ जाते हैं। फिल्म में सभी कलाकारों ने बहुत ईमानदारी से अपनी परफॉर्मेंस दी है। एमी जैक्सन, नोरा फतेही, अर्जुन रामपाल सभी ने अपने अपने रोल को बखूबी निभाया है।
फिल्म का स्क्रीनप्ले आदित्य दत्त, रेहान खान, सरीम मोमिन, मोहिंदर प्रताप सिंह ने काफी मजबूत लिखा है। फिल्म का प्रोडक्शन डिज़ाइन जूही तालमकी ने किया है और उनके काम की सराहना बनती है। फिल्म के गानों की कोरियोग्राफी राजू खान और गणेश आचार्य ने की है। फिल्म में कुल 6 गाने है और इसका टाइटल ट्रैक लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
विद्युत जामवाल और एक्शन हीरो फिल्म्स द्वारा निर्मित, "क्रैक "आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है। फिल्म को उसके एक्शन के लिए जरूर देखें।


Click it and Unblock the Notifications











