Commando 2 Movie Review: विद्युत जामवाल का तगड़ा पंच, को-स्टार्स ने किया बंटाधार
विद्युत जामवाल की कमांडो 2 रिलीज हो चुकी है। जानिए फिल्म की पूरी समीक्षा और हमने फिल्म को दिए हैं कितने स्टार।
शानदार पॉइंट - फाइट और एक्शन सीन
निगेटिव पॉइंट - बोरिंग और अजीबोगरीब डायलोग और इंटरवल के बाद फिल्म का प्लॉट
बेस्ट मूमेंट - ज्यादातर विद्युत जामवाल के एक्शन सीन जब वो दुश्मनों के छक्के छुड़ाने जाते हैं

कमांडो 2 सिर्फ और सिर्फ वि्दुयत जामवाल के फैन्स के लिए है जिन्हें एक्शन फिल्में देखना पसंद है। फिल्म में सबसे अच्छा विद्युत जामवाल का एरियल एरोबिक्स, एक्शन और स्टंट है जिसे आप इंज्वॉय करेंगे। फिल्म के बाकी कैरेक्टर्स न्याय नहीं कर पाए। उनके एक्शन सीन, एक से बढ़कर एक स्टंट सभी स्क्रीन पर भी शानदार लगते हैं। देवेन भोजानी इंडियन टेलीविजन की कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं लेकिन कहना गलत नहीं होगा कि देवेन भोजानी डेब्यु डायरेक्टर के तौर पर बखुबी काम किया है। फिल्म का नैरेशन और डायलॉग ऐसे हैं कि उनकी मेहनत बेकार जाती दिख जाती है।


Click it and Unblock the Notifications