चिंटू का बर्थडे फिल्म रिव्यू - बम विस्फोटों के बीच एक खास जन्मदिन, ज़ी 5 की शानदार फिल्म
निर्देशक - देवांशु कुमार, सत्यांशु सिंह
स्टारकास्ट - विनय पाठक, तिलोत्तमा शोमे, वेदांत राज छिब्बर, सीमा पाहवा, बिशा चतुर्वेदी
प्लेटफॉर्म - ज़ी 5
केक क्या होता है? जो छह ठो मोमबत्ती संभाल ले और चाकू से कट जाए। यही होता है ना केक जी? विनय पाठक के इस सवाल के साथ आप चिंटू का बर्थडे में शामिल भी होंगे, उसके साथ उसका 6वां जन्मदिन मनाने की पूरी कोशिश भी करेंगे।

फिल्म कहानी है एक दिन वो दिन जो कि चिंटू का जन्मदिन है। लेकिन ये जन्मदिन चिंटू मना रहा है बगदाद में। वो बगदाद जो कि अमरीकी - ईराकी युद्ध के बीच रोज़ खत्म हो रहा है।
ऐसे में भी चिंटू के माता पिता (विनय पाठक - तिलोत्तमा शोमे), नानी (सीमा पाहवा) और बहन (बिशा चतुर्वेदी) उससे वादा करते हैं कि उसका जन्मदिन धूमधाम से मनेगा। और वो अपना जन्मदिन का केक भी काटेगा।
लेकिन चिंटू का जन्मदिन मनाने के लिए पूरा परिवार किन किन चीज़ों से गुज़रता है और दिन खत्म होते होते चिंटू का जन्मदिन कैसे मनता है यही पूरी फिल्म का सार है।


Click it and Unblock the Notifications












